RGI : CURRENT EVENTS

14-10-2016 : राधारमण के छात्र जुड़े स्वच्छ भारत अभियान से

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स के 100 छात्रों का एक समूह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किये गए स्वच्छ भारत अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ गया है। समूह का प्रत्येक सदस्य कम से कम अपने साथ न केवल 10 और लोगों को जोड़कर शहर और गांव में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाएगा बल्कि हजारों अन्य लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करेगा। राधारमण समूह के राधारमण इन्स्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करना है। इस संबंध में समूह परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना, ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर जे एल राणा तथा सीनियर डायरेक्टर गायत्री अग्निहोत्री तथा आरआईटीएस के डायरेक्टर आर के पाण्डे ने 100 विद्यार्थियों को सफाई अभियान की शपथ दिलाई। इस सफाई अभियान की शुरूआत राधारमण परिसर से  समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना व समूह के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने झाड़ू लगाकर की। इसके बाद विद्यार्थियों का एक दल रातीबड़ स्थित बाजार पहुंचा जहां उन्होंने ने सड़क और दुकानों के सामने व आसपास फैले कचरे का साफ किया व एकत्रित कचरे को नियत स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दुकानदारों तथा आमजनों को कचरा यहां वहां फैकने की बजाय कचरा पेटी में डालने व स्वच्छता बनाये रखने का आह्वान भी किया।  

Posted By :
 
CURRENT EVENTS

                राधारमण के छात्र जुड़े स्वच्छ भारत - 14-10-2016                