RGI : CURRENT EVENTS



27-10-2017 : राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत



राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत 
भोपाल। राधारमण समूह के ओपन एयर ऑडिटोरियम में आज स्पिक मैके भोपाल राधारमण चैप्टर द्वारा आयोजित खड़ताल, ढोलक, कमायचा, सारंगी और हार्मोनियम की धुन पर राजस्थान से आए लोक कलाकारों द्वारा गाये लोकप्रिय लोकगीतों केसरिया बालम पधारो म्हारे देस...दमा दम मस्त कलंदर और साजन जी महाराज म्हारा झिलमिल बरसे की स्वरलहरियों गूंजीं। साथ ही इन गीतों पर देखने को मिलीं सदियों पुरानी तेरह ताली, भंवई और कालबेलिया नृत्यों की प्रस्तुतियां, जिसमें महिला नृत्यांगनाओं ने अपने सिर पर घड़े, मुंह में तलवार और पांवों के नीचे कांच के गिलास और थालियों पर संतुलन साधकर नृत्य प्रस्तुत किये। यही नहीं इस संतुलन को बनाये रखते हुए इन कलाकारों ने अपनी आंखों से स्टेज पर पड़ी अंगूठियों और रूपयों को भी उठाकर दिखाया। 
जाने माने लोक कलाकार रोजे खान के नेतृत्व ये सभी कलाकार राधारमण समूह एवं स्पिक मैके के बुलावे पर राजस्थान के बाड़मेर से यहां आए थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की कला व संस्कृति से जोड़ना व भारत के गौरवशाली अतीत के बारे में अवगत कराना था। भारत सहित विश्व के अनेकों देशों में प्रस्तुतियां देते आ रहे रोजे खान ने बताया कि तेरह ताली, भंवई और कालबेलिया नृत्य प्रमुख रूप से सपेरा जनजाति के पारंपरिक नृत्य हैं जिनमें महिला कलाकार मुख्य भूमिका में होती हैं। 
इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव के चलते हमारे युवा भारतीय संस्कृति से कट रहे हैं। इस तरह के आयोजनों से उन्हें न सिर्फ हमारी समृद्ध संस्कृति को जानने का मौका मिलता है बल्कि उनका रूझान बदलने में भी सहायता मिलती है।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत  - 27-10-2017                




                राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत  - 27-10-2017                




                राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत  - 27-10-2017                




                राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत  - 27-10-2017                




                राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत  - 27-10-2017                




                राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत  - 27-10-2017                




                राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत  - 27-10-2017                




                राधारमण में बहा राजस्थानी लोकसंगीत  - 27-10-2017