RGI : CURRENT EVENTS



27-03-2019 : राधारमण में जाने माने कत्थक डांसर विशाल कृष्णा की मनमोहक प्रस्तुति



राधारमण में जाने माने कत्थक डांसर विशाल कृष्णा की मनमोहक प्रस्तुति 
भोपाल। राधारमण समूह के ऑडिटोरियम में आज अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त क्लासिकल डांसर विशाल कृष्णा द्वारा कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्पिक मैके आरजीआई चैप्टर  के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से अवगत कराना था। बनारसी घराने से ताल्लुक रखने वाले विशाल इस घराने की 11 पीढ़ी से हैं तथा वे प्रख्यात नृत्यांगना पद्यश्री सितारा देवी के पौत्र हैं।  उन्होंने अपनी नृत्य शिक्षा अपनी दादी सितारा देवी, पिता पंडित मोहन कृष्णा एवं रविशंकर मिश्र से प्राप्त की। वे गंगा महोत्सव वाराणसी, संकट मोचन महोत्सव वाराणसी, कालिदास महोत्सव उज्जैन, श्रावण महोत्सव उज्जैन, काला घोड़ा उत्सव मुम्बई, ढाका महोत्सव बांग्लादेश, सिडनी डांस महोत्सव आस्टेкेलिया तथा इंडियन महोत्सव चीन आदि में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। 
विशाल ने कई प्रस्तुतियां दी जिनमें से पहली प्रस्तुति भगवान शिव एवं देवी पार्वती के सम्मिलित रूप अर्द्धनारीश्वर पर आघारित थी। वहीं दूसरी प्रस्तुति लोकप्रिय गीत छाप तिलक सब छीनी पर आधारित थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजकल के युवाओं में क्लासिकल डांस की ओर रूझान बढ़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। 

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण में जाने माने कत्थक डांसर - 27-03-2019                




                राधारमण में जाने माने कत्थक डांसर - 27-03-2019                




                राधारमण में जाने माने कत्थक डांसर - 27-03-2019                




                राधारमण में जाने माने कत्थक डांसर - 27-03-2019                




                राधारमण में जाने माने कत्थक डांसर - 27-03-2019                




                राधारमण में जाने माने कत्थक डांसर - 27-03-2019                




                राधारमण में जाने माने कत्थक डांसर - 27-03-2019