Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज
Details : राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज भोपाल, 22 मार्च, 2018। राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स के वार्षिक समारोह, विहान-2018 का आज रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री दीपक जोशी तथा विशिष्ट अतिथि अखिलेश पाण्डेय (चेयरमेन प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेग्यूलेटरी कमिशन, मध्य प्रदेश) थे। आज से तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अलग-अलग श्रेणियों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। आज पहले दिन टेक्निकल सेगमेंट में लैन गेमिंग, फोटोग्राफी, पेपर प्रजेंटेशन, प्रोग्राम राइटिंग, एक्सटेम्पोर तथा डीबेट की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। आज हुई मॉडल प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आदर्श ग्राम, हाइब्रिड पावर प्लान्ट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कई उपयोगी मॉडल्स को मिलाकर 20 प्रस्तुतियां दी गईं। आने वाले दो दिनों में, आर्ट्स विला के अंतर्गत रंगोली, मेहंदी, फेस पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पोस्टर मेकिंग तथा नेल आर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार कल्चरल सेगमेंट में सिंगिंग, डांसिंग, फैशन शो, बैण्ड शो तथा स्किट का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि, मंत्री दीपक जोशी ने राधारमण के स्टूडेंट्स की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी कॉलेज लाइफ याद आ गई। साथ ही उन्होंने संदेश दिया कि मेहमानों के लिए सादर-सत्कार पर खर्च होने वाली राशि गरीब बच्चों को पढ़ने की सामग्री बांटने में खर्च की जानी चाहिए। उन्होंने इस संदेश को चरितार्थ करते हुए रातीबड़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों को कॉपियां बांटीं। विशिष्ट अतिथि अखिलेश पांडे ने राधारमण ग्रुप के कॉलेजों की वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां का वातावरण पठन-पाठन से लेकर खेल और सांस्कृतिक आदि सभी गतिविधियों के लिए आदर्श है। समारोह के उद्घाटन के मौके पर राधारमन ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. जे एल राणा, वाइस चेयरमेन भूपेन्द्र सिंह पटेल, सीनियर डायरेक्टर डॉ. गायत्री अग्निहोत्री, समूह के सभी संस्थानों के डायरेक्टर्स, सीनियर प्रोफेसर्स, फेकल्टी, अन्य महाविद्यालयों से आये प्रतिनिधि, स्टाफ एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।­­­­­­­.

 

 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज - 22-03-2018                


 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज - 22-03-2018                


 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का शानदार आगाज - 22-03-2018                


 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज - 22-03-2018                


 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज - 22-03-2018                


 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज - 22-03-2018                


 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज - 22-03-2018                


 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज - 22-03-2018                


 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज - 22-03-2018                


 राधारमण के वार्षिकोत्सव विहान-2018 का आगाज - 22-03-2018