Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

Title : राधारमण समूह के 15 विद्यार्थी चांसलर स्कालरशिप से सम्मानित भोपाल।
Details : राधारमण समूह के 15 विद्यार्थी चांसलर स्कालरशिप से सम्मानित भोपाल। राधारमण समूह के इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी विषयों के 15 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित चांसलर स्कालरशिप से सम्मानित किया गया है। यह स्काॅलरशिप पूरे मध्यप्रदेश में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दी जाती है। इन विद्यार्थियों में कम्प्यूटर साइंस की दीपाली ठाकरे, हर्षित राज, अंशु बेनीवाल, मंजिष्ठा राय, मनीषा सिंह, साम्भावी सुमन, तथा द्विविजा चैधरी, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के सौरभ चतुर्वेदी व अंकित द्विवेदी, सिविल इंजीनियरिंग की करूणा मुदगल व अखिलेश कुमार साहू, इलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्युनिकेशंस के रितेश रंजन, इलेक्ट्राॅनिक्स के सूरज गेहाने तथा फार्मेसी की ईशा लिंगायत व पूनम शर्मा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ईशा लिंगायत व साम्भावी सुमन को पूर्व में आरजीपीवी आॅडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन द्वारा सम्मानित किया गया था। शेष बचे विद्यार्थियों को विगत दिवस समूह परिसर में आयोजित समारोह में समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना द्वारा चांसलर सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने इस अवसर पर समूह के फैकल्टी मेम्बर्स के मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को श्रेय देते हुए कहा कि अपनी स्थापना के बाद से ही समूह विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षण व प्रशिक्षण सुविधाएं व इण्डस्ट्री एक्स्पर्ट्स का मार्गदर्शन सतत रूप से प्रदान करते आ रहा है। यही वजह है कि समूह के विद्यार्थी न केवल परीक्षा परिणामों व शैक्षिक प्रतियोगिताआंे में अपना परचम लहराते आ रहे हैं बल्कि प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी उन्हें बड़ी कंपनियों में शानदार पैकेज पर चयनित होने के अवसर बड़ी संख्या में प्राप्त हो रहे हैं।.

 राधारमण समूह के 15 विद्यार्थी चांसलर स्कालरशिप से सम्मानित भोपाल।  - 11-04-2018                