Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

Title : राधारमण ग्रुप में लोकगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन
Details : राधारमण ग्रुप में लोकगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन भुट्टे खान एंड भुगर खान के साथियों ने राजस्थानी लोक संगीत से सजाया मंच भोपाल, स्पिक मैके आरजीआई चैप्टर द्वारा राधारमन ग्रुप में लोकगीत और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई पीढ़ियों से संगीत की परम्परा को निभाते चले आ रहे श्री भुट्टे खान मांगणियार एवं भुगर खान और उनके समूह द्वारा ढोलक वादन लोकगीत और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। श्री भुट्टे खान कई वर्षों से अपने समूह के साथ संगीत की इस विधा को देशभर में प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने जोधपुर, जयपुर समेत भारत के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर आयोजित संगीत समारोहों समेत विशिष्ट प्रस्तुतियां दी हैं। धरोहर (लोकगीत संस्थान) की स्थापना उनके द्वारा की गई थी, जो लोक संगीतकारों और मंगलियार समुदाय के नर्तकों की मंडली है, जिन्होंने संगीत की परम्पराओं को जीवित रखने और राजस्थान की लोक धुनों और धड़कनों को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने मौजूद श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्तमान समय में लोक संगीत पीछे छूटता जा रहा है। आने वाले समय में इसे बनाये रखने और युवा पीढ़ी में इसे जीवित रखने के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोक संगीत को सिर्फ देश ही नही बल्कि विदेशों में लोग अपना रहे हैं, यह भारतीय संगीत परंपरा और इसके अनोखेपन का ही परिणाम है कि आज भी दुनिया भर से लोग इसे सीखने आते हैं। उन्होंने स्पिक मैके को भी धन्यवाद देते हुए कि इस तरह के आयोजनों को बार बार किया जाना आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी इनके महत्व को समझे और अपनाये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संस्थान के शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद थे। यह कार्यक्रम स्पिक मैके के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। स्पिक मैके युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गैर लाभकारी, स्वैच्छिक और अराजनैतिक एवं प्रतिभागी युवा.

 राधारमण ग्रुप में लोकगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन - 08-08-2018                