RGI : CURRENT EVENTS



13-01-2022 : राधारमण में विवेकानंद जयंती पर युवा उत्सव आयोजित



राधारमण में विवेकानंद जयंती पर युवा उत्सव आयोजित
भोपाल। राधारमण समूह में विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में समूह के सभी काॅलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्सव के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता स्टेट लॉ कॉलेज,भेल काॅलेज की प्रोफेसर डाॅक्टर चित्रा खरे, भोपाल राधारमण समूह के सीनियर डायरेक्टर डाॅ. पीके लाहिरी, डाॅ. अनुराग जैन व डाॅ. विशाल गुप्ता सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वे युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं जिन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा के साथ पीड़ित मानवता की सेवा की। उन्होंने हमेशा युवाओं को शिक्षा दी कि उन्हें अपने जीवन मे ंतब तक रूकना नहीं चाहिए जब तक वे अपना लक्ष्य हासिल न कर लें। उन्होंने अपने बुजुर्गों व शिक्षकों का सम्मान करने की बात भी कही।
इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि जीवन में बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के बदले हुए माहौल में स्वामी विवेकानंदजी की सीख को अपनाने की ज्यादा आवश्यकता है।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण में विवेकानंद जयंती पर यु - 13-01-2022                




                राधारमण में विवेकानंद जयंती पर यु - 13-01-2022                




                राधारमण में विवेकानंद जयंती पर यु - 13-01-2022                




                राधारमण में विवेकानंद जयंती पर यु - 13-01-2022