Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

Title : राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन
Details : भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में माँ दुर्गा के आशीर्वाद से गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन (RITS) के प्रांगण में हुआ, जिसमें छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दुर्गा पूजा के उपरांत आयोजित इस गरबा महोत्सव में डांडिया की मधुर धुनों और पारंपरिक नृत्यों से उत्सव का वातावरण सराबोर हो गया। छात्रों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में *फार्मेसी की रस रानी ग्रुप* ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि *आरआईटीएस की दिव्या ज्योति ग्रुप* उपविजेता रही। प्रतियोगिता का मूल्यांकन *डॉ. भारती वेंकटेश* और *श्रीमती चेतना शर्मा* द्वारा किया गया। विजेताओं को संस्था के संस्थापक सदस्य *श्री इंजीनियर संजीव सक्सेना* द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन *श्री राधारमण सक्सेना* एवं उनकी धर्मपत्नी *श्रीमती मनोरमा सक्सेना* भी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी और विशेष रूप से *डॉ. पिंकी सिकरवार* एवं उनकी टीम की सराहना की, जिन्होंने गरबा महोत्सव को सफल और यादगार बनाने में अहम योगदान दिया। अध्यक्ष *श्री राधारमण सक्सेना* ने कहा कि — *राधारमण परिवार की एकजुटता और छात्रों-शिक्षकों का उत्साह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और भारतीय परंपराओं से जुड़ाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।* संगीत, नृत्य और उल्लास से परिपूर्ण यह आयोजन राधारमण परिवार के लिए यादगार पर्व साबित हुआ।.

 राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन - 28-09-2025                