Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : आरजीपीवी राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट एस.ए.टी.आई. और जे.एन.सी.टी. ने दर्ज की जीत
Details : भोपाल, 20 नवंबर. राधारमण क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 (सुपर नॉकआउट) के तीसरे दिन क्रिकेट प्रेमियों को दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मैच में सिस्टेक-आर और एस.ए.टी.आई. के बीच दिलचस्प भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिस्टेक-आर टीम मात्र 63 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.ए.टी.आई. की टीम भी 63 रन ही बना सकी, जिससे मैच रोमांचक सुपर ओवर में पहुँचा। सुपर ओवर में एस.ए.टी.आई. ने शानदार अंदाज़ में 11 रन बनाए, जिसके जवाब में सिस्टेक-आर केवल 4 रन जोड़ सकी और इस तरह एस.ए.टी.आई. ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए सौरव सिंह ने मात्र 4 रन देकर 5 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। दिन का दूसरा मुकाबला आरईसी और जे.एन.सी.टी. के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरईसी कॉलेज ने 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जे.एन.सी.टी. ने शांत और संतुलित बल्लेबाज़ी का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया और आरईसी को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। जे.एन.सी.टी. की जीत गेंदबाज़ी और महत्वपूर्ण क्षणों में जिम्मेदार बल्लेबाज़ी का परिणाम रही।.

 

 आरजीपीवी राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट एस.ए.टी.आई. और जे.एन.सी.टी. ने दर्ज की जीत - 20-11-2025                


 आरजीपीवी राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट एस.ए.टी.आई. और जे.एन.सी.टी. ने दर्ज की जीत - 20-11-2025