Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, राजपत्रित अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने दिया MPPSC व कैरियर मार्गदर्शन
Details : भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आज एक विशेषज्ञ व्याख्यान (एक्सपर्ट लेक्चर) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिषेक श्रीवास्तव, राजपत्रित अधिकारी, आईटीआई बैरसिया रहे। व्याख्यान का उद्देश्य सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस प्रदान करना और उनके भविष्य निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन देना रहा। श्री श्रीवास्तव ने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, करियर की संभावनाओं और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि अपने करियर की योजना बनाते समय किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए और निरंतर तैयारी एवं अनुशासन का कितना महत्व है। व्याख्यान के दौरान विशेष रूप से एम.पी.पी.एस.सी. (मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग) में चयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। श्री श्रीवास्तव ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, विषय चयन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को उपयोगी सुझाव दिए, जिससे छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ा। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के डायरेक्टर श्री पी.के. लहरी, आर.आई.टी.एस. के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह, डीन श्री एस.बी. खरे, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर के.जी. किरार, कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर नेहा व्यास तथा प्रोफेसर राजीव कुमार सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने अपने संदेश में कहा, राधारमण ग्रुप का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ प्रभावी करियर मार्गदर्शन भी मिले। ऐसे सेमिनार छात्रों को सही दिशा देने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।.

 

 राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, राजपत्रित अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने दिया MPPSC व कैरियर मार्गदर्शन - 31-01-2026                


 राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, राजपत्रित अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने दिया MPPSC व कैरियर मार्गदर्शन - 31-01-2026                


 राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, राजपत्रित अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने दिया MPPSC व कैरियर मार्गदर्शन - 31-01-2026