Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण में मोंगो डीबी पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
Details : भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (आरआईटीएस) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बी.टेक सीएसई तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मोंगो डीबी (MongoDB)” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक नो-एसक्यूएल डेटाबेस तकनीकों से परिचित कराना और वास्तविक एप्लिकेशन डेवलपमेंट में मोंगो डीबी की जानकारी देना था। साइब्रोम टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से आये विशेषज्ञ राजेश मिश्रा ने मोंगो डीबी की अवधारणाओं को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। सत्र के दौरान स्कीमा-लेस डिज़ाइन, इंडेक्सिंग, तथा रियल-टाइम यूज़ केस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए. इस कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लाहिरी, आरआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह अध्यक्ष संजीव राधारमण सक्सेना ने अपने संदेश में कहा कि “राधारमण ग्रुप का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उद्योगोन्मुख ज्ञान भी मिले। इस प्रकार के विशेषज्ञ व्याख्यान छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।.

 

 राधारमण में मोंगो डीबी पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन - 03-02-2026                


 राधारमण में मोंगो डीबी पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन - 03-02-2026                


 राधारमण में मोंगो डीबी पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन - 03-02-2026