Title : फार्मा फेस्ट 2K26 का उत्साहपूर्ण समापन 🎉Details : Radharaman College of Pharmacy, Ratibad Bhopal में आयोजित Pharma Fest 2K26 हर्षोल्लास और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने खेल, सांस्कृतिक, तकनीकी एवं क्रिएटिव आर्ट्स गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना जी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी, कॉलेज डायरेक्टर डॉ. विष्णु राज, समस्त डायरेक्टर्स, फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने एक बार फिर सिद्ध किया कि राधारमण परिवार शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।.
फार्मा फेस्ट 2K26 का उत्साहपूर्ण समापन 🎉 - 21-02-2026
फार्मा फेस्ट 2K26 का उत्साहपूर्ण समापन 🎉 - 21-02-2026
फार्मा फेस्ट 2K26 का उत्साहपूर्ण समापन 🎉 - 21-02-2026
फार्मा फेस्ट 2K26 का उत्साहपूर्ण समापन 🎉 - 21-02-2026