Title : राधारमण की ईशा व सम्भावी चांसलर स्कॉलरशिप से सम्मानितDetails : राधारमण की ईशा व सम्भावी चांसलर स्कॉलरशिप से सम्मानित
भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राधारमण समूह के दो छात्राओं को प्रतिष्ठित चांसलर स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया है। इन विद्यार्थियों में समूह की बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ईशा लिंगायत तथा बीई कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग पांचवे सेमेस्टर की सम्भावी सुमन शामिल हैं। विगत दिवस राजीव गांधी प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में आरजीपीवी के कुलपति डॉक्टर सुनील कुमार तथा प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, संजय बंदोपाध्याय सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि समूह के विद्यार्थी विगत अनेक वर्षों से अपने प्रदर्शन के चलते चांसलर स्कॉलरशिप सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त करते आ रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जहां विद्यार्थियों की मेहनत को दिया है तो वहीं समूह में मौजूद उच्च शिक्षित एवं अनुभवी फैकल्टी मेम्बर्स व विश्वस्तरीय अध्ययन सुविधाओं को भी दिया है।
.
राधारमण की ईशा व सम्भावी चांसलर स्कॉलरशिप से सम्मानित - 24-02-2018
राधारमण की ईशा व सम्भावी चांसलर स्कॉलरशिप से सम्मानित - 24-02-2018