Title : राधारमण ग्रुप के छात्रों का अौद्योगिक भ्रमण Details : राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के डिप्लोमा के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के सेकेंड अौर थर्ड ईयर के छात्रों ने मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटे कि महाराणा प्रताप नगर स्थित विद्युत वितरण इकाई का औद्योगिक भ्रमण किया। असि. इंजीनियर और जूनि.इंजीनियर संदीप त्रिपाठी साउथ जोन से छात्रों ने महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। छात्रों के दल के साथ विभागाध्यक्ष विनीत खम्पारिया और प्रो. मनीष यादव भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को छात्रों से प्रैक्टिकल नॉलेज शेयर करने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं प्रिंसिपल डिप्लोमा, डॉ. विशाल गुप्ता ने इंडस्ट्रीयल विजिट और प्रैक्टिकल नॉलेज को छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। समूह के चेयरमैन आरआर सक्सेना ने कहा कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण छात्रों को उद्योग जगत के व्यावहारिक पहलुओं को समझने तथा क्लासरूम में पढ़ी गई बातों को प्रैक्टिकली देखने का अवसर प्रदान करते हैं।.
राधारमण ग्रुप के छात्रों का अौद्योगिक भ्रमण - 01-09-2018
राधारमण ग्रुप के छात्रों का अौद्योगिक भ्रमण - 01-09-2018
राधारमण ग्रुप के छात्रों का अौद्योगिक भ्रमण - 01-09-2018
राधारमण ग्रुप के छात्रों का अौद्योगिक भ्रमण - 01-09-2018