Media & Advet.

Media & Advet. / Press Coverage

Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

 

press covrege

राधारमण समूह के खेल मैदान पर आज राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 (सुपर नॉकआउट) के मुकाबलों ने रोमांच का नया स्तर छू लिया।
23-11-2025

दिन के पहले मैच में राधारमण कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मित्तल कॉलेज को 82 रनों से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में ओरिएंटल कॉलेज ने सिस्टेक-जी को *54 रनों से पराजित करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की। मुकाबलों से पूर्व डॉ. अजय कुमार सिंह (डायरेक्टर, RITS)* और *एस. बी. खरे (डीन एडमिनिस्ट्रेशन, RGI)* ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।

  More Detail
press covrege

राधारमण समूह के भव्य खेल मैदान पर आज खेले गए राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के मुकाबलों में टी.आई.टी. और यूआईटी-आरजीपीवी ने शानदार जीत दर्ज की।
22-11-2025

मुकाबलों से पहले आर.आई.पी.एस. के निदेशक डॉ. राजीव मालवीय ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।

  More Detail
press covrege

राधारमण सक्सेना जी की पुण्य स्मृति में राधारमण ग्रुप में रक्तदान शिविर
22-11-2025

परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी (संस्थापक राधारमण समूह) की पुण्य स्मृति में राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के सभी संस्थानों द्वारा भावपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल में किया गया। यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा भोपाल एवं एचडीएफसी बैंक, शक्ति नगर शाखा के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।

  More Detail
press covrege

आरजीपीवी राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट
21-11-2025

एस.ए.टी.आई. और जे.एन.सी.टी. ने दर्ज की जीत

  More Detail
press covrege

राधारमण नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट
20-11-2025

बंसल और आर.ई.सी. की जीत

  More Detail
press covrege

आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 की शुरुआत आरजीआई क्रिकेट ग्राउंड, भोपाल में हुई।
19-11-2025

टूर्नामेंट का उद्घाटन राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में टीआईटी और मित्तल की जीत

  More Detail
press covrege

गरबा महोत्सव में डांडिया की मधुर धुनों और पारंपरिक नृत्यों से उत्सव का वातावरण सराबोर हो गया।
30-09-2025

छात्रों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

  More Detail
press covrege

10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस: रैली और स्वास्थ्य परीक्षण
24-09-2025

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ग्राम कोड़िया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 🩺 लगभग 50 मरीजों को आयुर्वेद परामर्श दिया गया और आयुर्वेद के महत्व को साझा किया गया। 🚩 कॉलेज के छात्रों द्वारा रैली भी निकाली गई, जिसका शुभारंभ राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना और श्रीमती मनोरमा सक्सेना ने हरि झंडी दिखाकर किया। 👨‍💼 इस कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के सभी निदेशक और कॉलेज के डीन उपस्थित रहे। 🎓 इस आयुर्वेद दिवस का सफल संचालन प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र मिश्रा और उप-प्राचार्य डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 🌱 आयुर्वेद से स्वास्थ्य और जीवन में संतुलन बढ़ाएं।

  More Detail
press covrege

राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स में इंडक्शन प्रोग्राम "ज्ञान आरम्भ – 2025" का आयोजन
18-09-2025

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, फ़ार्मेसी एवं मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम ज्ञान आरम्भ – 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में **श्री आर. जी. द्विवेदी, चेयरमैन – ISTD भोपाल** उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की आधारशिला है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री पी. के. जैन, डायरेक्टर जनरल – टेलीकॉम, भोपाल एवं चेयरमैन – राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राधारमण परिवार सदैव विद्यार्थियों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा और नैतिक मूल्यों का संगम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए हमें गर्व है कि वे देश की तकनीकी प्रगति में योगदान देंगे। इस अवसर पर चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना ने कहा कि 24 वर्ष पुराने इस ग्रुप में पढ़ चुके हजारों छात्र आज देश-विदेश की नामी कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और संस्था तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। राधारमण ग्रुप का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सदैव उत्कृष्ट रहा है और यहां से विद्यार्थियों को लगातार आकर्षक पैकेज पर अवसर मिलते रहे हैं। संस्थान में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण, अनुभवी फैकल्टी और उद्योग से जुड़ी ट्रेनिंग पर विशेष बल दिया जाता है। इसी कारण हमारे विद्यार्थी न केवल अकादमिक स्तर पर बल्कि शोध, स्टार्टअप्स और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।* कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर, सभी संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, डीन एवं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नवाचार की भावना को अपने शैक्षणिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए और उन्होंने उत्साहपूर्वक वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन को आत्मसात किया।

  More Detail
press covrege

राधारमण छात्रों ने सीखे श्रीकृष्ण के जीवन से लीडरशिप के गुण
07-09-2025

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (RITS) के एमबीए विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति सोलंकी के नेतृत्व में चार विद्यार्थियों ने शनिवार को भारतीय विद्या भवन, एम.पी. नगर में आयोजित सम्मेलन श्रीकृष्ण से नेतृत्व के पाठ : आधुनिक पेशेवरों के लिए सीख और विकास में भाग लिया। इस सम्मेलन का आयोजन इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), भोपाल द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में इंडस्ट्री–अकादमिक सहयोग समिति, ISTD भोपाल के चेयरमैन श्री आर.जी. द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि श्रीकृष्ण की शिक्षाएँ आज भी प्रबंधन और नेतृत्व के लिए मार्गदर्शक हैं। उदाहरण स्वरूप, महाभारत के युद्ध में अर्जुन के भ्रम और संकोच को दूर कर श्रीकृष्ण ने उन्हें नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। यह दर्शाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय और दूरदर्शिता ही नेतृत्व की असली पहचान होती है। सम्मेलन में राधारमण के छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने संवाद को और भी सार्थक बना दिया। उन्होंने अपने विचारों और प्रश्नों से चर्चा को जीवंत बनाया। इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने कहा कि, हमारे विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों में भागीदारी संस्थान के लिए गर्व का विषय है। श्रीकृष्ण के नेतृत्व सूत्र विद्यार्थियों को जीवन और करियर में दूरदर्शिता, विवेक और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

  More Detail
press covrege

Awareness programme on pharmacovigilance at Radharaman group
01-09-2025

भोपाल ! राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, भोपाल में फार्माकोविजिलेंस ऑफ एएसयू एंड एच ड्रग्स पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय (स्वायत्त) यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भोपाल के पेरिफेरल फार्माकोविजिलेंस सेंटर द्वारा आयोजित एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आमजन को यह जागरूक करना था कि भ्रामक विज्ञापनों से कैसे बचें और शिकायत दर्ज करने की सही प्रक्रिया क्या है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाज़ार और सोशल मीडिया पर बढ़ते आयुष दवाओं से जुड़े भ्रामक विज्ञापनों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कई कंपनियाँ अपनी दवाओं को चमत्कारी बताते हुए गंभीर बीमारियों को कुछ ही दिनों में ठीक करने के झूठे दावे करती हैं, जबकि यह ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज़ एक्ट 1954 का उल्लंघन है। डॉ. मोहम्मद अरमान खान ने एएसयू एवं एच दवाओं की महत्ता और फार्माकोविजिलेंस की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. मोहम्मद आरिफ ने ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज़ एक्ट 1954 के प्रावधानों की जानकारी दी और बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर हो रहे ऐसे भ्रामक दावों से सतर्क रहना ज़रूरी है। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि ऐसे विज्ञापनों की शिकायत जीएएमए (Grievances Against Misleading Advertisement), पीपीवीसी (Peripheral Pharmacovigilance Centre) और एएससीआई (Advertising Standards Council of India) में दर्ज कराई जा सकती है। इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने कहा कि, आयुष पद्धति भारत की धरोहर है और इसकी विश्वसनीयता बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। आजकल बाज़ार और डिजिटल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक विज्ञापन न केवल आमजन को भ्रमित कर रहे हैं बल्कि चिकित्सा पद्धति की छवि को भी प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में फार्माकोविजिलेंस जैसे कार्यक्रम लोगों को सही जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने में अत्यंत सहायक हैं। कार्यक्रम में राधारमण समूह के समूह निदेशक डॉ. पी.के. लाहिरी, निदेशक विकास डॉ. सबीना मुबिन, डीन प्रशासन श्री एस.बी. खरे, डॉ. अजय सिंह, डॉ. विष्णु राज एवं डॉ. राजीव मलवीय सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

  More Detail
press covrege

राधारमण इंस्टीट्यूट में एंटी रैगिंग वीक का आयोजन
18-08-2025

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग वीक मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी और जागरूकता अभियान के माध्यम से रैगिंग विरोधी संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत पोस्टरों पर Say No to Ragging, Stop the Hate, Stand for Others और Freedom from Ragging, Dignity for All जैसे नारे प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे कॉलेज परिसर को पूर्णतः रैगिंग मुक्त बनाए रखने में सहयोग करेंगे। राधारमण समूह के अध्यक्ष श्री आर.आर. सक्सेना ने कहा कि संस्थान सदैव छात्र हितों के लिए समर्पित है और यहां हर विद्यार्थी को सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्राध्यापकों ने भी छात्रों को एंटी रैगिंग कानून और अनुशासन संबंधी जानकारी दी तथा रैगिंग मुक्त परिसर बनाने का आह्वान किया।

  More Detail
press covrege

विश्व स्तनपान सप्ताह पर राधारमण नर्सिंग छात्रों ने हमीदिया हॉस्पिटल में चलाया जागरूकता अभियान
07-08-2025

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, भोपाल के छात्र-छात्राओं द्वारा हमीदिया हॉस्पिटल के कमला नेहरू पीडियाट्रिक वार्ड एवं पीडियाट्रिक ओपीडी में एक प्रभावी जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम Prioritize Breastfeeding: Create Sustainable Support Systems के अनुरूप इस अभियान के तहत नर्सिंग छात्रों ने अस्पताल में उपस्थित माताओं और परिजनों को स्तनपान के महत्व, सही तकनीकों, KMC (कंगारू मदर केयर) पद्धति और स्वास्थ्य लाभों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। इस अभियान का उद्देश्य न केवल शैक्षणिक था, बल्कि समाज सेवा की भावना से प्रेरित एक सशक्त प्रयास भी था। छात्रों ने आत्मीयता के साथ महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और स्तनपान से जुड़े अनेक मिथकों को भी दूर किया। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. वेनिस मैर्या डेविड ने इस अवसर पर कहा: हमारे संस्थान में शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उसे व्यावहारिक अनुभवों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ा जाता है। ऐसे प्रमुख स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के माध्यम से हमारे छात्र-छात्राएं न केवल अपने ज्ञान को व्यवहार में लाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी योगदान देते हैं।* उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों और हमीदिया हॉस्पिटल के स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की समापन बेला में उपस्थित चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने राधारमण नर्सिंग छात्रों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायी सामाजिक संदेश बताया।

  More Detail
press covrege

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राधारमण नर्सिंग कॉलेज का जन-जागरूकता अभियान
30-07-2025

भोपाल। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राधारमण नर्सिंग कॉलेज, भोपाल के बी.एससी. नर्सिंग (प्रथम एवं तृतीय वर्ष) तथा जीएनएम तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हमीदिया अस्पताल में जागरूकता अभियान का आयोजन किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने मरीजों और उनके परिजनों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, प्रकार और इससे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को रोकथाम के तरीकों को सरल भाषा में समझाया और जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अभियान का संचालन राधारमण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वेनिस मारिया डेविड तथा शिक्षिकाओं अंकिता शाइनी एंड्रूज़ और श्वेता राय के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारे विद्यार्थी केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी हैं। हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना समाज की एक बड़ी आवश्यकता है और मुझे गर्व है कि राधारमण परिवार के छात्र-छात्राएं इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

  More Detail
press covrege

राधारमण के विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा परीक्षाओं में किया बेहतरीन प्रदर्शन
28-07-2025

भोपाल। राधारमण समूह के विद्यार्थियों ने हाल ही में घोषित मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। सिविल इंजीनियरिंग फाइनल सेमेस्टर में दीपक कुमार 9.04 एसजीपीए के साथ पहले स्थान पर रहे। उनके बाद अभिषेक कुमार ने 8.28 एसजीपीए के साथ दूसरा और जगजीतन कुमार ने 7.92 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में सुगंधा कुमारी 8.92 एसजीपीए के साथ टॉपर रहीं। रौशन राज और मोहित पांडाग्रे ने 8.77-8.77 एसजीपीए हासिल कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान साझा किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर में सुखसागर बार्डे ने 8.28 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुशमेश कुमार पांडेय और सोहैल आलम ने 8.20-8.20 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान साझा किया। राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि राधारमण समूह लगातार छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार देने के लिए प्रयासरत है।

  More Detail
press covrege

राधारमण नर्सिंग कॉलेज ने जागरूकता नाटक के जरिए मनाया विश्व जनसंख्या दिवस
15-07-2025

भोपाल। राधारमण नर्सिंग कॉलेज द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने चंद्रशेखर आजाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीबड़ में एक जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें अधिक जनसंख्या के समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं जैसे परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरण फैलाना था। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम थी— युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या प्रो. डॉ. वेनिस मारिया डेविड ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को समाज से सीधे जुड़ने और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करने का अवसर मिलता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता जैन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, राधारमण संस्थान हमेशा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। छात्रों द्वारा प्रस्तुत यह जागरूकता नाटक जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक संतुलन के महत्व को लेकर एक सराहनीय पहल है।

  More Detail
press covrege

राधारमण आयुर्वेदिक कॉलेज में पीसीओडी टॉक शो का आयोजन छात्रों ने जाना पीसीओडी का कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक समाधान
07-07-2025

भोपाल। डॉक्टर्स डे के अवसर पर राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पीसीओडी टॉक शो सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर) की जटिलताओं, कारणों और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी एमपी चैप्टर से पधारी मुख्य वक्ता डॉ. टीना गुप्ता ने पीसीओडी को लेकर जानकारी दी और छात्रों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी किया। डॉ. दीक्षा पंढरीपांडे ने आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से रोग के कारण और समाधान बताए, वहीं डॉ. गोविंद मोयल ने मोटापे और पीसीओडी के संबंध को सरल भाषा में समझाया। सवालों के सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए। राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और आधुनिक व पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का संतुलन छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। राधारमण समूह हमेशा ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया।

  More Detail
press covrege

राधारमण में सोशल मीडिया की लत और शिक्षा पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
23-06-2025

भोपाल । राधारमण ग्रुप के अंतर्गत संचालित *राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस* में कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छठवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए *इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD) भोपाल चैप्टर* द्वारा एक अंतरमहाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था – **सोशल मीडिया की लत शिक्षा और विकास को कैसे प्रभावित करती है?** इस प्रतियोगिता में कम्प्यूटर साइंस ब्रांच के बी.टेक द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों की प्रतिभा को देखते हुए निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए विजेताओं को ISTD द्वारा 21 जून को अरेरा क्लब में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। छात्र *नंदलाल राठौर (बी.टेक, सीएसई 6वें सेमेस्टर)* ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि *अमन शर्मा (सीएसई 6वें सेमेस्टर)* ने द्वितीय स्थान और *गौरी क्षीरसागर (सीएसई 6वें सेमेस्टर)* ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इसके अतिरिक्त *आयुषी सटपूते (सीएसई 6वें सेमेस्टर)* को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों को ISTD भोपाल चैप्टर की ओर से सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होती हैं और उनमें समसामयिक विषयों पर सोचने, लिखने और अभिव्यक्त करने की क्षमता को बढ़ावा देती हैं।

  More Detail
press covrege

राधारमण समूह में स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
21-06-2025

भोपाल स्थित राधारमण समूह के विभिन्न संस्थानों में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं राधारमण नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। मुख्य कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। योग दिवस का उद्देश्य इस प्राचीन भारतीय परंपरा के प्रति जागरूकता फैलाना और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में योग के महत्व को उजागर करना रहा। इस अवसर पर योग गुरु श्रीमती शशि सूद, योग गुरु श्री एस.डी. सूद, सेवानिवृत्त आबकारी उप आयुक्त श्री राघवेंद्र उपाध्याय तथा आईईसीएसएमई अध्यक्ष डॉ. विजय तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। योग गुरुओं द्वारा विभिन्न योगासनों का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसे छात्रों और स्टाफ ने ध्यानपूर्वक देखा और सीखा। राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्य के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, पाद-हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, मकरासन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर राधारमण समूह के सभी कॉलेजों के निदेशकगण और संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी संस्थानों में छात्रों को योग की महत्ता, नियमित अभ्यास के लाभ और जीवनशैली में इसके समावेश पर जागरूक किया गया। राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा, योग भारत की अमूल्य देन है, जो न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को भी संतुलित करता है। राधारमण समूह का प्रयास है कि हमारे छात्र न केवल तकनीकी और व्यावसायिक रूप से दक्ष बनें, बल्कि योग जैसे जीवन उपयोगी अभ्यासों से भी जुड़ें ताकि वे एक संतुलित और सशक्त जीवन जी सकें।

  More Detail
press covrege

राधारमण नर्सिंग कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन मिस्टर और मिस फ्रेशर का हुआ चयन
15-06-2025

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में विगत दिवस बीएससी नर्सिंग 2024-25 बैच के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस रंगारंग आयोजन की मेज़बानी बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के छात्रों ने की। इस कार्यक्रम में राधारमण समूह के चेयरमेन आर. आर. सक्सेना, समूह निदेशक, डॉ. पी. के. लाहिरी, प्राचार्य डॉ. वेनिस एम. डेविड एवं सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. वेनिस डेविड ने छात्रों को प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित किया और नए छात्रों का स्वागत किया। फ्रेशर पार्टी में रैंप वॉक, डांस, कामेडी और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मिस्टर फ्रेशर का खिताब अंकित रजक और मिस फ्रेशर का खिताब अंजलि सिंह को प्रदान किया गया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। फ्रेशर पार्टी जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आपसी मेलजोल को बढ़ावा मिलता है।

  More Detail
PREV 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 NEXT