Media & Advet.

Media & Advet. / Press Coverage

Press Coverage Detail

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage


Title : विश्व स्तनपान सप्ताह पर राधारमण नर्सिंग छात्रों ने हमीदिया हॉस्पिटल में चलाया जागरूकता अभियान
Details : विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, भोपाल के छात्र-छात्राओं द्वारा हमीदिया हॉस्पिटल के कमला नेहरू पीडियाट्रिक वार्ड एवं पीडियाट्रिक ओपीडी में एक प्रभावी जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम Prioritize Breastfeeding: Create Sustainable Support Systems के अनुरूप इस अभियान के तहत नर्सिंग छात्रों ने अस्पताल में उपस्थित माताओं और परिजनों को स्तनपान के महत्व, सही तकनीकों, KMC (कंगारू मदर केयर) पद्धति और स्वास्थ्य लाभों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। इस अभियान का उद्देश्य न केवल शैक्षणिक था, बल्कि समाज सेवा की भावना से प्रेरित एक सशक्त प्रयास भी था। छात्रों ने आत्मीयता के साथ महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और स्तनपान से जुड़े अनेक मिथकों को भी दूर किया। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. वेनिस मैर्या डेविड ने इस अवसर पर कहा: हमारे संस्थान में शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उसे व्यावहारिक अनुभवों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ा जाता है। ऐसे प्रमुख स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के माध्यम से हमारे छात्र-छात्राएं न केवल अपने ज्ञान को व्यवहार में लाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी योगदान देते हैं।* उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों और हमीदिया हॉस्पिटल के स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की समापन बेला में उपस्थित चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने राधारमण नर्सिंग छात्रों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायी सामाजिक संदेश बताया।.

 

 HARI BHOOMI - 08-08-2025                


 SACH EXPRESS - 08-08-2025                


 RAJDHANI VIEW - 08-08-2025                


 DAINIK CLEARMIST - 08-08-2025