Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events

  • Vihan

  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

 

Current Event

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
07-07-2026

भोपाल। राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल में विद्यार्थियों के लिए फार्माकोविजिलेंस अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक औषधियों की सुरक्षा, गुणवत्ता, प्रभावशीलता एवं औषधि सतर्कता (Pharmacovigilance) के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, भोपाल से पधारे वरिष्ठ चिकित्सक एवं रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर *डॉ. आर. के. पति* ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने ऊर्जावान एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान में आयुर्वेदिक औषधियों के सुरक्षित उपयोग, औषधि निर्माण की गुणवत्ता एवं फार्माकोविजिलेंस की वर्तमान समय में आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को और अधिक वैज्ञानिक एवं सुदृढ़ बनाने में फार्माकोविजिलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी क्रम में पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से पधारीं डॉ. प्रेरणा शर्मा (सीनियर रिसर्च ऑफिसर) ने भी आयुर्वेदिक औषधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए विद्यार्थियों को औषधि सुरक्षा एवं रिपोर्टिंग सिस्टम के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल के वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी सहित वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. संतोष मीणा, डॉ. बरखा तिरपुड़े, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. गोविंद मोयल, डॉ. नीरज कुमार पाठक एवं डॉ. गायत्री तैलंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की एवं विशेषज्ञों से आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और फार्माकोविजिलेंस से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। महाविद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प लिया।

  More Detail
Current Event

Radharaman team got AI based drug patent
03-07-2026

Bhopal. Professor Dr. Radharaman College of Pharmacy as an important achievement for Radharaman Group of Institutes The design of AI-Powered Smart Drug Formulation Optimizer (AI-Powered Smart Drug Formulation Optimizer) developed by Brijesh Sirohi participation team has received registration at the Patent Office of Government of India. This achievement gives new recognition to the institution research ability towards coordination of pharmaceutical research and artificial intelligence. This innovation aims to develop technical solutions towards making processes related to medication and formulation more smarter, analytical-based and effective using the capabilities of artificial intelligence. AI-based systems presents the possibility of better optimizing the drug formulation process through analysis of various criteria and available data. This achievement is considered crucial towards encouraging research, innovation and the use of emerging technologies in the institute. President of Radharaman Group Engineer Sanjeev Radharaman Saxena said Dr. Congratulating Brijesh Sirohi and the entire team on this achievement that using modern technologies like Artificial Intelligence in the pharmaceutical sector can lead research tailored to future needs. He said the group will continue to encourage its teachers and researchers to develop innovation, research and social-operative technical solutions.

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी को श्रद्धापूर्वक नमन एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शिक्षा, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उनके सपने को आगे बढ़ाते हुए राधारमण_इंटर_स्टेट_डांस_कंपटीशन_2026 (सीजन-16) का भव्य आयोजन किया गया।
30-06-2026

रविंद्र भवन, भोपाल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से चयनित 60 से अधिक प्रतिभागियों ने क्लासिकल, हिप-हॉप, सोलो, डुओ, ट्रायो एवं ग्रुप डांस जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में किड्स सोलो, सीनियर सोलो, ग्रुप डांस एवं ग्रुप डांस (क्लासिकल) सहित विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। किड्स सोलो में शुभ खरे ने प्रथम, आय्या तिवारी ने द्वितीय एवं मायरा पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सोलो में अनिमा पांडे प्रथम, लावण्या द्वितीय तथा अनिका सोनी तृतीय रहीं। ग्रुप डांस श्रेणी में न्यू विजडम हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, बाल भारती स्कूल ने द्वितीय एवं रिदम रिबेल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं ग्रुप डांस (क्लासिकल) में श्री डांस एकेडमी (सीनियर ग्रुप) प्रथम, श्री रामानंद संगीत महाविद्यालय द्वितीय तथा गुरु कृपा डांस ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। पुरस्कार वितरण समारोह में राधारमण ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ठाकुर, निदेशक, मध्यप्रदेश कला परिषद एवं विशिष्ट अतिथि श्री राहुल रस्तोगी, सलाहकार, वीर भारत न्यास सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने युवा कलाकारों की उत्कृष्ट प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

  More Detail
Current Event

International Yoga Day campaign lasted for one month in Radharaman
25-06-2026

Bhopal. Grand completion of a month long yoga campaign organized at Radharaman Ayurveda Medical College Research Hospital on the theme Yoga for Healthy and Active Ageing) organized in the Swami Vivekananda Auditorium during this campaign Various programs were organized aimed at making different classes aware of yoga. Regular yoga training sessions for students under the campaign, outreach programs in nearby areas, yoga training, counselling on healthy lifestyle (lifestyle counseling) and inspirational activities to adopt yoga. Through these programs, participants were informed about the physical, mental and spiritual benefits of yoga. The remarkable achievement of the campaign was that the college principal, deputy principal, all the teaching and non-educational staff and students enthusiastically participated in the online 100 Yoga Challenge and were honored to be part of the Guinness World Record. In this order, all the members of the college family introduced their commitment and dedication to yoga by practicing collective yoga on 21st June in the Yoga Sangam program. Dr. Managing Director of Radharaman Group at the closing ceremony. Jitendra Saxena, Group Director Dr. P. What. Lahari, Dean Dr. S. B. True, REC Director Dr. Anurag Jain, R.I.P.S. Director Dr. Rajiv Malviya, Principal of Radharaman Ayurveda Medical College Research Hospital Dr. Bhupendra Kumar Mishra, Deputy Principal Dr. All the department presidents, teachers, uneducational staff and a large number of students from various institutions of the group including Pramendra Raghuvanshi performed group yoga. On this occasion, President of Radharaman Group Engineer Sanjeev Saxena said in his message that Yoga is not just exercise, but the scientific lifestyle of living a healthy, balanced and disciplined life. The theme of Yoga for Healthy Aging is extremely relevant in todays time, as regular yoga practice plays an important role in keeping the person physically, mentally and emotionally healthy, active and independent even at the growing age. The Radharaman Group will always encourage such events to spread health, discipline and positive life values in students and society. At the end of the program, all participants were pledged to make yoga an integral part of their daily life. The month long campaign of International Yoga Day-2026 was officially concluded expressing gratitude to all teachers, staff, students and colleagues for the successful event.

  More Detail
Current Event

राधारमण की प्रोफेसर को न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों हेतु नैनो मेडिसिन डिज़ाइन पेटेंट
19-06-2026

राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भोपाल की सहायक प्राध्यापक सुश्री वैशाली पाण्डेय ने शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें एआई इनेबल्ड अपरेटस फॉर नैनो मेडिसिन प्रिपरेशन फॉर न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीजेस विषयक डिज़ाइन के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा डिज़ाइन पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। यह डिज़ाइन नैनो मेडिसिन निर्माण की उन्नत तकनीक से संबंधित है, जो भविष्य में न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के उपचार संबंधी अनुसंधान को नई दिशा देने में सहायक हो सकता है। सुश्री वैशाली पाण्डेय वर्तमान में राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्होंने फार्मास्यूटिक्स विषय में एम.फार्म किया है तथा वर्तमान में पीएच.डी. कर रही हैं। उनके अनेक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डिज़ाइन पेटेंट के साथ ही सुश्री वैशाली पाण्डेय ने शैक्षणिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मुख्य लेखिका के रूप में बी.फार्मा छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए टेक्स्टबुक ऑफ बायोफार्मास्यूटिक्स एंड फार्माकोकाइनेटिक्स (थ्योरी) (बीपी 604 टी) पुस्तक प्रकाशित की है। यह पुस्तक साइंटिफिक इंटरनेशनल पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित की गई है। यह पुस्तक औषधियों के अवशोषण, वितरण, चयापचय एवं उत्सर्जन, बायोएवेलेबिलिटी, बायोइक्विवेलेंस तथा फार्माकोकाइनेटिक सिद्धांतों को सरल एवं व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करती है। यह बी.फार्मा एवं फार्मास्यूटिकल साइंस के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी। राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, राधारमण समूह में हम शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान और नवाचार को विशेष महत्व देते हैं। सुश्री वैशाली पाण्डेय द्वारा डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त करना तथा पुस्तक का प्रकाशन संस्थान की अकादमिक और शोध उत्कृष्टता का प्रमाण है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों और युवा शोधकर्ताओं को नवाचार एवं अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगी।

  More Detail
Current Event

🎓✨ RITS में यादगार फेयरवेल समारोह का आयोजन ✨🎓
13-06-2026

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित फेयरवेल समारोह उत्साह, उमंग और भावनाओं से भरपूर रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "खुली आंखों से देखे गए सपने ही वास्तव में पूरे होते हैं।" उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ साकार करने के लिए प्रेरित किया। फेयरवेल समारोह के दौरान आयोजित Mr. & Ms. Farewell प्रतियोगिता में आयुष कुमार को Mr. Farewell तथा आयुषी सतपुते को Ms. Farewell चुना गया। वहीं एम.डी. सादिक को Mr. Eve, दिव्या बरास्कर को Miss Eve तथा हर्षकांत को Mr. Perfect Planner के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र सक्सेना, आरआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह, आरईसी के डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन, डीन श्री एस.बी. खरे, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री, आरआईटीएस सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. चेतन अग्रवाल एवं आरईसी सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश शिवहरे सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार पल बन गया, जहां भावनाओं, उत्साह और प्रेरणा का सुंदर संगम देखने को मिला।

  More Detail
Current Event

ताइवान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक ने राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों को कराया आधुनिक रिसर्च की दुनिया से परिचित
12-06-2026

राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विद्यार्थियों को उद्योग एवं अनुसंधान क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ताइवान की काओशुंग मेडिकल यूनिवर्सिटी के पोस्ट डॉक्टोरल फेलो एवं अंतरराष्ट्रीय शोध विशेषज्ञ डॉ. एम.के. शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. शुक्ला ने विद्यार्थियों को औषधि अनुसंधान एवं उद्योगों में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों, उनके महत्व तथा शोध में उनकी उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने नैनो प्रौद्योगिकी आधारित कैंसर पहचान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अनुसंधान तथा स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में उभर रही नई संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बी.फार्मा के बाद विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की प्रक्रिया, उपलब्ध अवसरों तथा एम.फार्मा के बाद विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप एवं शोध अवसरों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यशाला के आयोजन में राधारमण ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना, राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ. विष्णु राज तथा डॉ. बृजेश सिरोही का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। सभी ने विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार एवं वैश्विक अवसरों का लाभ उठाकर फार्मेसी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  More Detail
Current Event

राधारमण के सीएसई विद्यार्थियों को नेक्स्टजेन टेक्नोलॉजी एवं करियर की मिली नई दिशा
11-06-2026

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा Aspirer Tech Pvt. Ltd. के सहयोग से अंतिम वर्ष के बी.टेक. सीएसई विद्यार्थियों के लिए नेक्स्टजेन टेक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता अंशुल शुक्ला एवं शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी रुझानों, उद्योग की आवश्यकताओं, स्किल डेवलपमेंट, प्रभावी रिज्यूमे निर्माण तथा इंटरव्यू की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, इंटर्नशिप और निरंतर अपस्किलिंग के महत्व से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लाहिरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र सक्सेना एवं डायरेक्टर आरआईटीएस डॉ. अजय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और अपने करियर लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. चेतन अग्रवाल ने अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ऐसे प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं छात्रों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उनके सफल भविष्य की मजबूत नींव रखती हैं।

  More Detail
Current Event

कंप्यूटर साइंस विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-रेडी बनने के मिले महत्वपूर्ण सुझाव
10-06-2026

भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित "नेक्स्टजेन टेक कॉन्फ्रेंस" में विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा करियर अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में AspireTech के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अंशुल शुक्ला एवं मार्केटिंग हेड श्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी आवश्यक है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न उपयोगों एवं भविष्य में इसकी बढ़ती संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी एवं डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने तथा अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समन्वय कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री राकेश शिवहरे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विभाग के संकाय सदस्यों एवं अन्य विभागों के प्राध्यापकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर उद्योग जगत की अपेक्षाओं एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

  More Detail
Current Event

🎓 Radharaman B.Pharm student face the world of research and innovation
10-06-2026

Bhopal. B.Pharm students of Radharaman Institute of Pharmaceutical Sciences (RIPS) visited CSIR-AMPRI, Bhopal. During the tour, students observed state-of-the-art research labs and interacted with scientists to learn new techniques, modern tools and research processes. Students were also informed about Nanometerials, Quality Control, Research & Development (R&D) and career opportunities available in the pharmaceutical sector. This visit gave them the opportunity to understand the practical application of knowledge acquired in the classroom. President of Radharaman Group of Institutions Eng. Sanjeev Radharaman Saxena said, "Radharaman Group is committed to providing students not only degrees but also real experience of the industry and research world. Such educational excursions prepare students for future challenges and opportunities. " This tour proved very knowledgeable and inspiring for the students.

  More Detail
Current Event

आज राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “Industrial Automation and IIoT (Industrial Internet of Things)” विषय पर एक विशेष तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
09-06-2026

ARIST AUTOMATION के Automation Trainer एवं IoT Developer श्री रूपेन्द्र रावत ने विद्यार्थियों को PLC, SCADA, HMI, VFD, Industrial IoT, Smart Manufacturing तथा Industry 4.0 जैसी आधुनिक औद्योगिक तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही Automation एवं Industrial Communication Systems के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लहरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र सक्सेना, RITS के डायरेक्टर श्री अजय सिंह, RITS के डीन श्री एस.बी. खरे तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. वरुण प्रताप सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सहभागिता की।

  More Detail
Current Event

विश्व पर्यावरण दिवस,सप्ताह के अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
06-06-2026

इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लाहिड़ी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र सक्सेना, उप प्राचार्य डॉ. परमेन्द्र रघुवंशी, डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन, डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार मालवीय, डायरेक्टर डॉ. विष्णु राज, डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री एस. बी. खरे एवं डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री सहित संस्थान के प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत औषधीय गुणों से युक्त विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ औषधियों के निर्माण एवं फार्मास्युटिकल उद्योगों में भी महत्वपूर्ण उपयोग रखते हैं। इस अवसर पर सभी ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

  More Detail
Current Event

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधे रोपकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
06-06-2026

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा कि, "प्रकृति का संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। प्रत्येक व्यक्ति यदि प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है। हरित एवं स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।" पौधारोपण अभियान के माध्यम से सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

  More Detail
Current Event

RIPS के बी.फार्मा 6वें सेमेस्टर के मेधावी छात्र Rahul Kumar Paswan एवं Deepak Kumar का चयन मध्यप्रदेश शासन के Food and Drug Administration Department, भोपाल में प्रशिक्षण हेतु हुआ है।
04-06-2026

अनेक प्रतिभागियों के बीच कठिन चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं लगन के बल पर दोनों विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत के साथ-साथ संस्थान के अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का भी परिणाम है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को फूड एवं ड्रग्स से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी। राधारमण ग्रुप परिवार की ओर से दोनों विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।

  More Detail
Current Event

राधारमण बी.फार्मा छात्रों ने सीखी ड्रग रिसर्च की आधुनिक तकनीकें
03-06-2026

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (RIPS) के बी.फार्मा विद्यार्थियों ने हाल ही में पिनेकल बायोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्रग रिसर्च, दवा परीक्षण तथा फार्मास्यूटिकल अनुसंधान में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने रिसर्च में उपयोग होने वाले पशुओं की देखभाल, दवाओं के विभिन्न प्रशासनिक मार्गों, नई दवाओं के परीक्षण की प्रक्रियाओं तथा दर्द निवारक दवाओं की प्रभावशीलता के वैज्ञानिक मूल्यांकन से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों को समझा। विद्यार्थियों को प्रायोगिक फार्माकोलॉजी एवं ड्रग रिसर्च मॉडल्स की मूलभूत अवधारणाओं की जानकारी भी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को रिसर्च की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराता है तथा उन्हें फार्मा इंडस्ट्री, ड्रग रिसर्च और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रयोगशाला आधारित प्रशिक्षण प्राप्त हुआ तथा विशेषज्ञों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों से सीखने का अवसर भी मिला। इस अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की सहायक प्राध्यापक निशा गुप्ता भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि आज फार्मेसी शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। उद्योग और अनुसंधान क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्रदान करना आवश्यक है। राधारमण समूह विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख एवं अनुभवात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

  More Detail
Current Event

राधारमण में मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रभाव विषय पर कार्यशाला
20-05-2026

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में “मेंटल हेल्थ केयर एंड इट्स इम्पैक्ट ऑन लाइफ” विषय पर विशेषज्ञ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक बीमारी के बीच अंतर को सरल तरीके से समझाते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के विचार, व्यवहार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। डॉ. साहू ने विद्यार्थियों को तनाव, अवसाद और मानसिक समस्याओं के कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग, खेलकूद, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान आयुर्वेद, पंचकर्म और योग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधार पर भी चर्चा की गई। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजी. संजीव सक्सेना ने कहा, “आज के तनावपूर्ण वातावरण में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।” कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी, एमडी डॉ. जितेन्द्र सक्सेना,डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह, , डीन एस. बी. खरे, प्राचार्य डॉ. विशाल गुप्ता, प्रो. प्रदीप कुर्मी सहित संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  More Detail
Current Event

Radharaman Institute of Pharmaceutical Sciences
19-05-2026

अनेक प्रतिभागियों के बीच कठिन चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं लगन के बल पर दोनों विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत के साथ-साथ संस्थान के अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का भी परिणाम है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को फूड एवं ड्रग्स से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी। राधारमण ग्रुप परिवार की ओर से दोनों विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।

  More Detail
Current Event

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताहीय Think Like a Developer: Java & OOPs Workshop का आज सफल समापन
16-05-2026

11 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को Java, OOPs, Logical Thinking एवं Practical Coding का गहन प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर Md. Sadique द्वारा हैंड्स-ऑन सेशंस के माध्यम से विद्यार्थियों को रियल वर्ल्ड प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट्स समझाए गए, जिससे उनकी Coding Skills और Confidence में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। समापन समारोह में आरजीआई चेयरमैन इंजी. संजीव सक्सेना ने विद्यार्थियों को Emerging Technologies पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। वहीं आरजीआई मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना ने इंडस्ट्री ट्रेंड्स एवं Practical Knowledge के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने पर जोर दिया। RITS डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की, जबकि सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. चेतन अग्रवाल ने Placement एवं Career Growth में Programming Skills की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को Certificates वितरित किए गए तथा ट्रेनर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने भी कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सकारात्मक अनुभव साझा किए। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को भविष्य की टेक्नोलॉजी एवं इंडस्ट्री की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

  More Detail
Current Event

Day 4 Highlights – “Think Like a Developer: Java & OOPs Workshop” at RITS
14-05-2026

Day 4 of the “Think Like a Developer: Java & OOPs Workshop” at Radharaman Institute of Technology and Science (RITS) was focused on practical implementation and real-world coding approaches. Students actively participated in hands-on exercises, applying Java and Object-Oriented Programming concepts to improve their logical thinking, debugging abilities, and problem-solving skills. The interactive sessions encouraged students to think independently and approach coding challenges like professional developers under the expert guidance of Md. Sadique. The workshop continues to strengthen students’ technical confidence and industry-oriented programming skills.

  More Detail
Current Event

Blood donation camp organized at Radharaman Ayurveda Medical College
13-05-2026

Bhopal. Radharaman Ayurveda Medical College and Research Hospital organized blood donation camp in cooperation with Red Cross Society and Hamidia Hospital on the occasion of Red Cross Day. Students, educational and non-educational staff participated enthusiastically in the camp and participated in the social service and human welfare work by donating blood. Inauguration of the program Dr. Jitendra Saxena (Managing Director, Radharaman Group), Mr. P.K. Lahari (Group Director), Mr. S.B. Khare (Dean, Radharaman Group), Prof. Dr. Bhupendra Kumar Mishra (Principal, Radharaman Ayurveda Medical College), Prof. Dr. G.S. Baghel (Advisor, Radharaman Ayurveda Medical College), Dr. Pramendra Raghuvanshi (Deputy Principal, Radharaman Ayurveda Medical College), Ajay Singh (Director, R.I.T.S. ) and the Dr. Rajiv Malviya (Director, R.I.P.S. Done by ) . On the occasion, guests described blood donation as a great donation, saying that one unit of blood can help save many lives. He motivated students to continue participation in social and humanitarian activities. Dr. in successful conduct of blood donation camp Rahul Jain played an important role as the Camp Coordinator. All blood donors who donated blood in the camp were honored with the letter of appreciation.

  More Detail
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 NEXT