Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन
Details : भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल में बुधवार 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे RITS ED हॉल में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना, श्री भूपेंद्र पटेल ( तपस्या समिति वाइस प्रेसिडेंट), डायरेक्टर RITS डॉ. अजय सिंह, डीन आरजीआई श्री एस.बी. खरे एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जयपाल बिष्ट और RGI ग्रुप के समस्त डायरेक्टर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य बड़े उत्साह के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. पी.के. लाहरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल एवं तकनीक के देवता हैं। उनकी कृपा से संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही हमारी कामना है। उन्होंने समस्त स्टाफ एवं छात्रों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ तथा अंत में सभी के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई। .

 

 राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन - 17-09-2026                


  -                 


  -                 


  -                 


  -                 


  -                 


  -                 


  -                 


  -