Title : राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज में श्रद्धापूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा पूजाDetails : भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के वर्कशॉप परिसर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लाहिरी, डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन सहित विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना के दौरान संस्थान की प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भगवान विश्वकर्मा को तकनीकी कौशल, निर्माण और सृजन का प्रतीक मानते हुए कार्यक्रम में श्रम, कौशल और तकनीकी शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
डॉ. अनुराग जैन, डायरेक्टर, राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज ने कहा— भगवान विश्वकर्मा हमें कौशल, सृजन और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह पर्व तकनीकी ज्ञान के साथ अपने हुनर और जिम्मेदारी को समझने का भी अवसर है।
राधारमण परिवार की ओर से विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।.
राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज में श्रद्धापूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा पूजा - 17-09-2026