Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण में फार्मेसी दिवस पर जागरूकता रैली और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Details : भोपाल। राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में ग्रुप एमडी डॉ. जितेंद्र सक्सेना, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी और डीन श्री एस.बी. खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तकनीकी रंगोली, पोस्टर और मॉडल प्रदर्शनी के माध्यम से फार्मेसी एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विषय प्रस्तुत किए। स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता रैली भी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फार्मेसी प्रोफेशन की शपथ लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारीपूर्वक योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कहा गया कि बदलती स्वास्थ्य जरूरतों के बीच फार्मासिस्टों की भूमिका दवाओं के वितरण से आगे बढ़कर रोगों की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता और मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण हो गई है। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा, स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में व्यावसायिक दक्षता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।.

 

 राधारमण में फार्मेसी दिवस पर जागरूकता रैली और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  - 28-09-2026                


  -                 


  -                 


  -                 


  -