Title : संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी की स्मृति में विश्व अल्जाइमर दिवस पर विशेष कार्यक्रमDetails : विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर राधारमण ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी की स्मृति में अंजलि – मनोवैज्ञानिकों का एक संगठन द्वारा विशेष जानकारीपरक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना जी ने सहभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. अंजलि सहाय ने स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी को याद करते हुए कहा कि वे एक अच्छे समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों, कार्यक्रमों अथवा किसी आवश्यकता के समय उनसे संपर्क करने पर वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ने उन्हें एक समर्पित समाजसेवी के रूप में विशिष्ट पहचान दिलाई।
इंजीनियर संजीव सक्सेना जी ने डॉ. अंजलि सहाय एवं पूरी आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी की स्मृति को इस तरह के सार्थक और समाजोपयोगी कार्यक्रम से जोड़ना उनके परिवार के लिए भावनात्मक रूप से विशेष है। उन्होंने कहा कि पिताजी को याद करते हुए आपने अल्जाइमर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया, इसके लिए मैं डॉ. अंजलि सहाय एवं पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है कि उनकी स्मृति को समाज की सेवा और जागरूकता से जोड़ा गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अल्जाइमर रोग एवं अन्य प्रकार के मनोभ्रंश के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शुरुआती संकेतों की पहचान, समय पर चिकित्सकीय परामर्श तथा रोगियों और उनके परिवारों की बेहतर देखभाल के प्रति समाज को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति चिकित्सकों द्वारा गठित ‘मेड बीट्स’ म्यूजिकल बैंड द्वारा दी गई। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सदाबहार गीतों एवं मधुर धुनों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।
राधारमण ग्रुप की ओर से डॉ. अंजलि सहाय, श्री राजेश नारायण श्रीवास्तव, अधिवक्ता एवं पूरी आयोजन टीम को इस सार्थक पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। .
संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी की स्मृति में विश्व अल्जाइमर दिवस पर विशेष कार्यक्रम -