Title : फार्मासिस्ट दिवस पर राधारमण इंस्टीट्यूट में पोस्टर, रंगोली और रैलीDetails : भोपाल, 29 सितंबर। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (RIPS) में फार्मासिस्ट दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन, रंगोली प्रतियोगिता, फार्मासिस्ट दिवस रैली और वृक्षारोपण में हिस्सा लिया।
पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फार्मेसी एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। फार्मासिस्ट दिवस रैली के माध्यम से फार्मासिस्ट की भूमिका और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्थान परिसर में पौधरोपण किया गया।
राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि फार्मेसी केवल एक पेशेवर क्षेत्र नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान हासिल करने के साथ यह भी समझना चाहिए कि भविष्य में उनके ज्ञान और कौशल का सीधा संबंध समाज के स्वास्थ्य से होगा। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित करने में मदद करती हैं।
कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र सक्सेना, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, डीन एडमिनिस्ट्रेशन एस.बी. खरे, डायरेक्टर RITS डॉ. अजय सिंह, डायरेक्टर REC डायरेक्टर डॉ अनुराग जैन RIPS डॉ. राजीव कुमार मालवीय और डायरेक्टर RCP डॉ. विष्णु राज मौजूद रहे।.
फार्मासिस्ट दिवस पर राधारमण इंस्टीट्यूट में पोस्टर, रंगोली और रैली - 29-09-2026