Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events

  • Vihan

  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

 

Current Event

Bollywood Playback Sensation अभिनन्दा सरकार LIVE | विहान 2K26, राधारमण
28-03-2026

A special musical presentation is being organized under the anniversary "Vihan 2K26" held at Radharaman Group of Institutions on March 30. On this occasion Bollywood playback sensation Abhinanda Sarkar will present popular Hindi film songs in its melodious voice, making the whole atmosphere musical. 📍 Radharaman, Ratabad premises, Bhopal 📅 30 March 2026 🕒 Time: 3:00 pm onwards

  More Detail
Current Event

🏸 VIHAN 2026 – Badminton Championship 🏸
26-03-2026

विहान 2026 के अंतर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 🥇 Boys Singles Winner – Harshwardhan Kori Runner-up – Zunaid Khan 🥇 Boys Doubles Winner – Harshwardhan Kori / Himanshu Pal Runner-up – Ashmit Patel / Pallav Thakur 🥇 Girls Singles Winner – Sanskriti Jain Runner-up – Payal Patidar 🥇 Girls Doubles Winner – Shreem Bhargav / Arzoo Mirza Runner-up – Poonam Saket / Pooja इस प्रतियोगिता में छात्राओं की भागीदारी और प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा, जिन्होंने आत्मविश्वास और कौशल के साथ अपनी पहचान बनाई। ✨

  More Detail
Current Event

🏆 VIHAN 2026 – Treasure Hunt 🏆
26-03-2026

विहान 2026 के अंतर्गत आयोजित Treasure Hunt इवेंट में प्रतिभागियों ने उत्साह, टीमवर्क और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। 🥇 Winner – RAMCRH Team • Pranjal Salunke • Khushboo Sahu • Vaishnavi Gupta • Mrunal Barai • Roshni Sahu इस टीम में हमारी बेटियों/बहनों की सशक्त भागीदारी ने यह साबित किया कि हर क्षेत्र में उनका प्रदर्शन शानदार और प्रेरणादायक है। 💫

  More Detail
Current Event

🔷 निःशुल्क सेवा स्वास्थ्य शिविर 🔷
26-03-2026

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल, भोपाल द्वारा, श्री राज राजेश्वरी मातृछाया जनकल्याण समिति के सहयोग से पिपरिया एवं आसपास के ग्रामों के नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 📍 स्थान: श्री शुभ देवी धाम, दुर्गा मंदिर, माता पिपरिया, तहसील पिपरिया, जिला नरसिंहपुर 📅 दिनांक: 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) ⏰ समय: शाम 4:00 बजे से रात्रि 1:00 बजे तक 👨‍⚕️ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम: • डॉ. दर्पण गांगिल – आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञ (BAMS, MD) • डॉ. गोविंद गोयल – वरिष्ठ चिकित्सक, पंचकर्म विशेषज्ञ (Radharaman Ayurvedic Medical College) • डॉ. मीना पुरोहित – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, पूर्व शासकीय चिकित्सा अधिकारी 🩺 उपलब्ध उपचार: • बांझपन, PCOD/PCOS • गठिया, जोड़ों का दर्द, कमर/गर्दन दर्द • मोटापा, लकवा • स्त्री रोग एवं सफेद पानी • पाइल्स, फिशर, फिस्टुला 👉 अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म आधारित निःशुल्क परामर्श। 📞 संपर्क: 8269638727, 9131244177

  More Detail
Current Event

VIHAN 2026 | Shot Put 📅 25/03/2026
26-03-2026

राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रातीबड़ परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव विहान 2026 के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में शॉटपुट प्रतियोगिता संपन्न हुई। परिणाम: बालक वर्ग: 🥇 रविंद्र (RAMCHR, द्वितीय वर्ष) 🥈 ऋषि पाठक (RAMCHR, प्रथम वर्ष) बालिका वर्ग: 🥇 वैष्णवी (RAMCHR, प्रथम वर्ष) 🥈 अपर्णा (RAMCHR, द्वितीय वर्ष)

  More Detail
Current Event

It is a proud subject for Radharaman Group of Institutions that the book has been successfully published on the topic of Biopharmaceutics and Pharmacokinetics (Theory)
25-03-2026

This book B.Pharm is an important educational resource based on PCI curriculum for sixth semester students, which will provide students an in-depth understanding of the subject. Mr. Sanjeev Radharaman Saxena, President of Radharaman Group, expressed pleasure on this achievement that such achievements by the teachers of the institution in research and academic sector are inspiration for the students and strengthen our resolution of quality education further. Hearty congratulations to Ms. Vaishali Pandey for this remarkable achievement and best wishes for a bright future.

  More Detail
Current Event

विश्व ओरल हेल्थ डे के अवसर पर राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया।
25-03-2026

कार्यक्रम में Group Director डॉ. पी. के. लहरी द्वारा पधारे विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वागत किया गया। डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, डॉ. क्षमा श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने कॉलेज के छात्रों एवं फैकल्टी का दंत परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा दांतों की सुरक्षा एवं मौखिक स्वच्छता पर एक जागरूकता व्याख्यान भी दिया गया, जिसमें— • दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करना • शुगर एवं प्रोसेस्ड फूड से बचाव • हर 6 माह में नियमित डेंटल चेकअप • गम डिजीज के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देना • बच्चों में सही ओरल केयर आदतें विकसित करना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों एवं फैकल्टी ने उत्साहपूर्वक शिविर का लाभ लिया।

  More Detail
Current Event

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रातीबड़ परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव विहान 2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं।
24-03-2026

टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में राधारमण आयुर्वेद कॉलेज की टीम विजेता रही। आर्म रेसलिंग में छात्र वर्ग में शुभम सोलंकी एवं छात्रा वर्ग में वैष्णवी ताम्रकार विजेता रहे। कैरम प्रतियोगिता में कड़े मुकाबलों के बाद छात्र वर्ग में समीर खान (आयुर्वेद) एवं छात्रा वर्ग में अवनी तिवारी (आयुर्वेद) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उपविजेता क्रमशः मोहम्मद अहसान (RITS) एवं वैष्णवी ताम्रकार (आयुर्वेद) रहे। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजी. संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। आगामी दिनों में खो-खो, गली क्रिकेट एवं शतरंज सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

  More Detail
Current Event

आज राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रातीबड़ परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव विहान के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं की शानदार शुरुआत हुई।
23-03-2026

पहले दिन आयोजित लेमन स्पून रेस एवं स्लो बाइक रेस में विद्यार्थियों ने उत्साह, संतुलन और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 🏆 लेमन स्पून रेस विजेता बालिका वर्ग – अनीशा मजूमदार (प्रथम), साक्षी गुप्ता सिंह (द्वितीय) बालक वर्ग – वेदांश मिश्रा (प्रथम), पंकज सिखरिया (द्वितीय) 🏆 स्लो बाइक रेस विजेता बालिका वर्ग – पल्लवी पाल (प्रथम), दीक्षा सिंह (द्वितीय) बालक वर्ग – सूरज कुमार चौरसिया (प्रथम), किशन कुमार (द्वितीय) प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण में विहान के अंतर्गत 23 से 28 मार्च तक विविध खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में दिखेगा उत्साह और प्रतिस्पर्धा का जोश
23-03-2026

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के रातीबड़ परिसर में वार्षिकोत्सव “विहान” के अंतर्गत 23 मार्च से 28 मार्च तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस स्पोर्ट्स सेगमेंट में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इन प्रतियोगिताओं में गली क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टग ऑफ वॉर एवं आर्म रेसलिंग जैसे टीम और पावर गेम्स शामिल होंगे। वहीं व्यक्तिगत एवं इंडोर गेम्स में शतरंज, कैरम, शॉट पुट, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त लेमन स्पून रेस, स्लो बाइक रेस और ट्रेजर हंट जैसी मनोरंजक एवं सहभागिता आधारित गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस प्रकार के आयोजन अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन पर विशेषज्ञ व्याख्यान
12-03-2026

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों को उद्योग से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑटोमेशन इंजीनियर इंजीनियर हर्षित शुक्ला ने विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं में ऑटोमेशन की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने अपने व्याख्यान में पीएलसी, स्काडा, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल डिजाइन, इंस्ट्रूमेंटेशन कैलिब्रेशन, कमीशनिंग तथा मोटर्स के औद्योगिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तेल एवं गैस क्षेत्र सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ऑटोमेशन तकनीकों के प्रयोग और उससे जुड़े व्यावहारिक अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य में ऑटोमेशन तकनीक उत्पादन क्षमता बढ़ाने, त्रुटियों को कम करने और कार्य प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। इस अवसर पर राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा कि संस्थान में समय-समय पर ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़े अनुभवों और नवीन तकनीकों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है और इसी उद्देश्य से संस्थान में उद्योग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाता है। कार्यक्रम के आयोजन में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लाहरी, आर आई टी एस डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह, डीन श्री एस. बी. खरे, स्टूडेंट वेलफेयर डायरेक्टर डॉ. जयपाल सिंह बिष्ट तथा विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर वरुण प्रताप सिसोदिया का मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर विभाग के अन्य संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  More Detail
Current Event

आज भी उनका स्नेह, उनका मार्गदर्शन और उनके संस्कार प्रत्येक क्षण प्रेरणा देते हैं। यह प्रथम होली है, जब वे सशरीर हमारे बीच उपस्थित नहीं हैं, परंतु उनकी पावन उपस्थिति पूरे परिसर में अनुभव की जा रही है।
02-03-2026

होली की पूर्व संध्या पर राधारमण ग्रुप परिसर में उनकी दिव्य स्मृति में भजन संध्या का आयोजन किया गया, ताकि इस पर्व को उत्सव से अधिक श्रद्धा, कृतज्ञता और आत्मीय स्मरण के रूप में जिया जा सके। कार्यक्रम के समापन पर भावपूर्ण आरती संपन्न हुई। उपस्थित फैकल्टी एवं स्टाफ द्वारा स्वर्गीय संस्थापक अध्यक्ष की धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा राधारमण सक्सेना जी को सम्मानपूर्वक गुलाल अर्पित किया गया—यह क्षण अत्यंत आत्मीय एवं भावुक रहा। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना जी तथा संस्थापक अध्यक्ष के सुपुत्र इंजीनियर प्रवीण राधारमण सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों सुपुत्रों ने पिताश्री की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन किया। पिताश्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जिस समर्पण और आत्मीयता के साथ समस्त फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की, उसके लिए राधारमण ग्रुप परिवार हृदय से कृतज्ञ है। आप सभी की श्रद्धा ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी की पावन स्मृति में होलिका दहन की पूर्व संध्या पर आयोजित भक्ति भाव से समर्पित भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ
02-03-2026

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना जी द्वारा स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सुप्रसिद्ध पेशेवर भजन मंडली द्वारा भक्तिमय एवं दिव्य भजनों की मनमोहक प्रस्तुति प्रारंभ की गई, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा।

  More Detail
Current Event

Bhopal. Intra-Group Staff Cricket Tournament held at Radharaman Group ended with enthusiasm today.
28-02-2026

RITS was the winner in the womens category and the Pharmacy team became the runner-up. RITS scored a great performance in the mens class while the REC team was runner-up. Group Director Dr. at the closing ceremony. P.K. Lahari and Dean Dr. S.B. Khare cheered the winning and runner-up teams by awarding trophies. The entire event symbolized sports spirit, teamwork and enthusiasm.

  More Detail
Current Event

फार्मा फेस्ट 2K26 का उत्साहपूर्ण समापन 🎉
21-02-2026

Radharaman College of Pharmacy, Ratibad Bhopal में आयोजित Pharma Fest 2K26 हर्षोल्लास और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने खेल, सांस्कृतिक, तकनीकी एवं क्रिएटिव आर्ट्स गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना जी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी, कॉलेज डायरेक्टर डॉ. विष्णु राज, समस्त डायरेक्टर्स, फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने एक बार फिर सिद्ध किया कि राधारमण परिवार शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

  More Detail
Current Event

फार्मा फेस्ट 2K26 का उत्साहपूर्ण समापन 🎉
21-02-2026

Radharaman College of Pharmacy, Ratibad Bhopal में आयोजित Pharma Fest 2K26 हर्षोल्लास और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने खेल, सांस्कृतिक, तकनीकी एवं क्रिएटिव आर्ट्स गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना जी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी, कॉलेज डायरेक्टर डॉ. विष्णु राज, समस्त डायरेक्टर्स, फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने एक बार फिर सिद्ध किया कि राधारमण परिवार शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

  More Detail
Current Event

आज Radharaman Institute of Pharmaceutical Sciences में आयोजित Pharmafest Panacea 2026 का गरिमामय समापन हुआ।
21-02-2026

समापन अवसर पर राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना जी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना जी ने कॉलेज परिसर में बेलपत्र का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 🌿 कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी, कॉलेज डायरेक्टर डॉ. राजीव मालवीय, समस्त डायरेक्टर्स, फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उपलब्धियों और प्रेरणा के साथ सम्पन्न हुआ।

  More Detail
Current Event

आज राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रातीबड़ भोपाल (म.प्र.) में PharmaFest 2K26 के अंतर्गत 18 से 21 फरवरी 2026 तक खेल, सांस्कृतिक एवं तकनीकी प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के जोश और शानदार सहभागिता से पूरा परिसर उत्सवमय बना हुआ है।
19-02-2026

तकनीकी प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार हैं – 📌 Poster Presentation 🥇 प्रथम – Raushan Kumar, Suraj Kumar, Niraj Kumar (B.Pharm 6th Sem) 🥈 द्वितीय – Zahid Hussain, Rehan Ahmad, Salim Alam (B.Pharm 1st Sem) 🥉 तृतीय – Sneha Lodhi, Poonam Saket (B.Pharm 1st Sem) 📌 Power Point Presentation 🥇 प्रथम – Uttam Tiwari (B.Pharm 8th Sem) 🥈 द्वितीय – Vikash Kumar Sahu (B.Pharm 8th Sem) 🥉 तृतीय – Mona Singh (B.Pharm 8th Sem), Raushan Kumar (B.Pharm 6th Sem) 📌 Pharma Quiz Competition 🏆 Winner Team (25 Points) – Roshan Kumar (B.Pharm 6th Sem) Om Kushwaha (B.Pharm 8th Sem) Mona Kumari (B.Pharm 8th Sem) सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई। 🎉👏

  More Detail
Current Event

🏆✨ PHARMAFEST 2026 – Sports Extravaganza ✨🏆
18-02-2026

Students performed brilliantly in sports event organized at adharaman Institute of Pharmaceutical Sciences and introduced the enthusiasm, energy and sports spirit. 🎯 Carrom 🥇 Winner - Roshan Kumar & Md. Faiz (3rd Semester) 🥈 Runners – Mayank Chaurashiya & Ahshan Ansari (3rd Semester) ♟ Chess 🥇 Winner – Sujeet Patel (1st Semester) 🥈 Runners - Prince Kushwaha (1st Semester) 🏸 Badminton (Boys) 🥇 Winner – Mayank Chaurasiya 🥈 Runner Up – Md. Arfoj 🏸 Badminton (Girls) 🥇 Winner – Ananya 🥈 Runner Up - Priyanshi Patel Hearty congratulations to all the winners and participants 🎉 You all made the event memorable with sports spirit and team spirit.

  More Detail
Current Event

राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रातीबड़ भोपाल में आज से फार्मा फेस्ट 2026 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ।
18-02-2026

RCP क्रिकेट ग्राउंड में माननीय वाइस चेयरमैन श्री भूपेंद्र सिंह पटेल जी, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी सर एवं डीन एस. बी. खरे सर की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह चार दिवसीय आयोजन 18 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें खेल, सांस्कृतिक, तकनीकी एवं क्रिएटिव गतिविधियों के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए प्रेरित किया और पूरे फेस्ट को उत्कृष्ट स्तर तक सफल बनाने का संदेश दिया। फैकल्टी एवं विद्यार्थियों की ऊर्जा और जोश ने कार्यक्रम की शुरुआत को यादगार बना दिया।

  More Detail
PREV 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 NEXT