Title : नशे के खिलाफ एकजुट संकल्प, स्वस्थ भारत का सशक्त संदेश।Details : राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में मध्यप्रदेश पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार, IPS के नेतृत्व में मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत का मानचित्र बनाकर नशामुक्त भारत का संकल्प दोहराया।
नशे से दूरी है ज़रूरी और Say No to Drugs के गगनभेदी नारों के साथ युवाओं ने समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का संदेश दिया। यह केवल एक आकृति नहीं, बल्कि एक संकल्प है—स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त भारत का।.
नशे के खिलाफ एकजुट संकल्प, स्वस्थ भारत का सशक्त संदेश। - 27-07-2026