Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर निबंध प्रतियोगिता भोपाल।
Details : राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम स्वच्छ वायु, स्वस्थ लोग (Clean Air, Healthy People) रखी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के परिसर में किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों का चयन कर उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। संस्थान की प्राचार्य डॉ. वेनिस मारिया डेविड, विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि, स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वायु की आवश्यकता सबसे अधिक है। हमें छात्रों के माध्यम से एक संदेश देना है कि यदि हम अभी से पर्यावरण की रक्षा के प्रयास करेंगे तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त होगा। राधारमण ग्रुप हमेशा ऐसे शैक्षणिक और सामाजिक आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।.

 

 राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर निबंध प्रतियोगिता  - 26-09-2025