Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमन ग्रुप में वृक्षारोपण अभियान आयोजित
Details : भोपाल, 27 अगस्त 2026। राधारमन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (RGI), भोपाल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मधु चौधरी, उप संचालक, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी, रविंद्र भवन उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं संस्थान के सदस्यों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राधारमन इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) के निदेशक डॉ. अनुराग जैन, ग्रुप की कार्यकारी अधिकारी श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री, डिप्लोमा प्राचार्य डॉ. प्रद्युम्न विश्वकर्मा सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहरी जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। अभियान में संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं सतत विकास का संदेश दिया गया। .

 

 राधारमन ग्रुप में वृक्षारोपण - 27-08-2026                


 राधारमन ग्रुप में वृक्षारोपण - 27-08-2026                


 राधारमन ग्रुप में वृक्षारोपण - 27-08-2026