Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट राधारमण और यू आई टी आरजीपीवी पहुंचे सेमी फाइनल में
Details : भोपाल। राधारमण समूह के खेल परिसर में सोमवार को आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले खेले गए, जिनमें राधारमण समूह (RGI) और यूआईटी–आरजीपीवी ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लोकेश (एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रीवा), डॉ. प्रोनब कुमार लाहिरी (ग्रुप डायरेक्टर, RGI) और डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी (वाइस प्रिंसिपल, राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज) ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। _____ राधारमण समूह की 76 रन से जीत, कप्तान विवेक गिरी बने मैन ऑफ द मैच क्वार्टर फ़ाइनल में राधारमण समूह ने JNCT को 76 रन से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राधारमण समूह ने निर्धारित 20 ओवर में 146 रन नौ विकेट पर का सशक्त स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अरमान ने 22 गेंदों पर 35 रन बनाए, जबकि कप्तान विवेक गिरी ने 15 गेंदों पर 25 रन की तेज़ पारी खेलते हुए टीम की स्कोरबोर्ड गति बढ़ाई। गेंदबाज़ी में भी कप्तान विवेक गिरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये और विपक्षी बल्लेबाज़ों को लगातार दबाव में रखा। उनके नेतृत्व में राधारमण की गेंदबाज़ी लाइनअप ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए JNCT को 13.5 ओवर में 70 रन सभी विकेट खोकर सस्ते में समेट दिया। बैटिंग और बॉलिंग—दोनों मोर्चों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विवेक गिरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। __ यूआईटी–आरजीपीवी की सात विकेट से प्रभावी जीत दूसरे मैच में टी.आई.टी. और यूआईटी–आरजीपीवी की टीमें आमने-सामने थीं। टी.आई.टी. ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 114 रन सभी विकेट खोकर बनाए। सुजीत कुमार ने 30 रन और किरटी कुमार तिवारी ने 24 रन का योगदान दिया। जवाब में यूआईटी–आरजीपीवी की टीम ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और 12.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बनाते हुए मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। फ़ैज़ान क़ादिर ने 36 गेंदों पर 71 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए टी.आई.टी. के गेंदबाज़ों को पूरी तरह असहज कर दिया। गेंदबाज़ी में कप्तान भरत असनानी ने चार विकेट लेकर जीत की मजबूत नींव रखी।.

 

 राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट राधारमण और यू आई टी आरजीपीवी पहुंचे सेमी फाइनल में  - 24-11-2025                


 राधारमण आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट राधारमण और यू आई टी आरजीपीवी पहुंचे सेमी फाइनल में  - 24-11-2025