| Detail : इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधे रोपकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना ने कहा कि, "प्रकृति का संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। प्रत्येक व्यक्ति यदि प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है। हरित एवं स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।"
पौधारोपण अभियान के माध्यम से सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। |