RGI : PRESS COVERAGE

 

PRESS COVERAGE DETAILS

Subject Name : राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम 
भोपाल : राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूक करना था. संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस तथा मध्य प्रांत कोषाध्यक्ष दीपक बबलू ने सम्बोधित किया. 
विद्यार्थियों को ग्राहक के अधिकार के बारे में बताते हुए अतिथियों ने कहा कि ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता और शुद्धता व मूल्य के बारे में जानने का अधिकार है। किसी भी समान को चुनने या पसंद करने का अधिकार उपभोक्ता को होता है। जीवन भर उपभोक्ता बनने के लिए ज्ञान और कौशल हासिल करने का अधिकार होता है। जागरूक होकर अपने अधिकारों को जानना चाहिए और इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्सुकता से प्रश्न भी पूछे। 
कार्यक्रम का संचालन डॉ गायत्री तैलंग ने किया जबकि प्राचार्य भूपेंद्र मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया. धन्यवाद ज्ञापन आयुर्वेद महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ प्रमेंद्र रघुवंशी ने दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र एंड फैकल्टी मेंबर उपस्थित रहे।
राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने इस कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं बल्कि जन सामान्य के लिए भी काफी उपयोगी हैं.

Posted By :

                PATRIKA - 14-02-2024                




                RAJ EXPRESS - 14-02-2024                




                NAV BHARAT - 14-02-2024                




                HARI BHOOMI - 14-02-2024                




                DAINIK CLEARMIST - 14-02-2024                




                NAV DUNIA - 14-02-2024                




                SACH EXPRESS - 14-02-2024                




                ABC - 14-02-2024                




Mr.Prakash Patil
Media Relation officer
Radharaman Group of institutes Bhopal
Email : rgipro79@gmail.com