RGI : CURRENT VIDEOS

 

Videos :

20-05-2026 : भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में मेंटल हेल्थ केयर एंड इट्स इम्पैक्ट ऑन लाइफ विषय पर विशेषज्ञ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक बीमारी के बीच अंतर को सरल तरीके से समझाते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के विचार, व्यवहार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। डॉ. साहू ने विद्यार्थियों को तनाव, अवसाद और मानसिक समस्याओं के कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग, खेलकूद, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान आयुर्वेद, पंचकर्म और योग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधार पर भी चर्चा की गई। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजी. संजीव सक्सेना ने कहा, “आज के तनावपूर्ण वातावरण में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।” कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी, एमडी डॉ. जितेन्द्र सक्सेना,डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह, डीन एस. बी. खरे, प्राचार्य डॉ. विशाल गुप्ता, प्रो. प्रदीप कुर्मी सहित संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।





भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में मेंटल हेल्थ केयर एंड इट्स इम्पैक्ट ऑन लाइफ विषय पर विशेषज्ञ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक बीमारी के बीच अंतर को सरल तरीके से समझाते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के विचार, व्यवहार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है।
डॉ. साहू ने विद्यार्थियों को तनाव, अवसाद और मानसिक समस्याओं के कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग, खेलकूद, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान आयुर्वेद, पंचकर्म और योग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधार पर भी चर्चा की गई।
राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजी. संजीव सक्सेना ने कहा, “आज के तनावपूर्ण वातावरण में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।”
कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी, एमडी डॉ. जितेन्द्र सक्सेना,डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह, डीन एस. बी. खरे, प्राचार्य डॉ. विशाल गुप्ता, प्रो. प्रदीप कुर्मी सहित संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Posted By :