10-06-2026 : भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित "नेक्स्टजेन टेक कॉन्फ्रेंस" में विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा करियर अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में AspireTech के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अंशुल शुक्ला एवं मार्केटिंग हेड श्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी आवश्यक है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न उपयोगों एवं भविष्य में इसकी बढ़ती संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी एवं डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने तथा अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समन्वय कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री राकेश शिवहरे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विभाग के संकाय सदस्यों एवं अन्य विभागों के प्राध्यापकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर उद्योग जगत की अपेक्षाओं एवं करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित "नेक्स्टजेन टेक कॉन्फ्रेंस" में विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा करियर अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

Posted By :