Media & Advet.

Media & Advet. / Press Coverage

Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

  • Press Coverage

 

press covrege

संगीत और कला के प्रति राधारमन ग्रुप की आत्मीयता 🎶
30-09-2026

राधारमन ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर संजीव सक्सेना जी से सुप्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन जी की आत्मीय मुलाकात एवं संवाद। संगीत, कला और संस्कृति के प्रति यह जुड़ाव राधारमन परिवार की समृद्ध सोच और संस्कारों को दर्शाता है।

  More Detail
press covrege

संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी की स्मृति में विश्व अल्जाइमर दिवस पर विशेष कार्यक्रम
21-09-2026

विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर राधारमण ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी की स्मृति में अंजलि – मनोवैज्ञानिकों का एक संगठन द्वारा विशेष जानकारीपरक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना जी ने सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. अंजलि सहाय ने स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी को याद करते हुए कहा कि वे एक अच्छे समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों, कार्यक्रमों अथवा किसी आवश्यकता के समय उनसे संपर्क करने पर वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ने उन्हें एक समर्पित समाजसेवी के रूप में विशिष्ट पहचान दिलाई। इंजीनियर संजीव सक्सेना जी ने डॉ. अंजलि सहाय एवं पूरी आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी की स्मृति को इस तरह के सार्थक और समाजोपयोगी कार्यक्रम से जोड़ना उनके परिवार के लिए भावनात्मक रूप से विशेष है। उन्होंने कहा कि पिताजी को याद करते हुए आपने अल्जाइमर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया, इसके लिए मैं डॉ. अंजलि सहाय एवं पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है कि उनकी स्मृति को समाज की सेवा और जागरूकता से जोड़ा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अल्जाइमर रोग एवं अन्य प्रकार के मनोभ्रंश के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शुरुआती संकेतों की पहचान, समय पर चिकित्सकीय परामर्श तथा रोगियों और उनके परिवारों की बेहतर देखभाल के प्रति समाज को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति चिकित्सकों द्वारा गठित मेड बीट्स म्यूजिकल बैंड द्वारा दी गई। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सदाबहार गीतों एवं मधुर धुनों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। राधारमण ग्रुप की ओर से डॉ. अंजलि सहाय, श्री राजेश नारायण श्रीवास्तव, अधिवक्ता एवं पूरी आयोजन टीम को इस सार्थक पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

  More Detail
press covrege

राधारमण में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, हुआ वृक्षारोपण
17-09-2026

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना, डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह, आरजीआई के डीन श्री एस.बी. खरे एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जयपाल बिष्ट की उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान और रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

  More Detail
press covrege

राधारमण में मनाया गया इंजीनियरिंग डे
15-09-2026

इंजीनियरिंग के सफर और नवाचारों पर दिखाई गई विशेष डॉक्यूमेंट्री भोपाल, 15 सितंबर 2026। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल में मंगलवार को इंजीनियरिंग डे मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के महत्व, तकनीकी नवाचार और राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लहरी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा ज्ञान और नवाचार को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। राधारमण ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना ने कहा कि इंजीनियरिंग देश के विकास और भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करने और तकनीकी क्षमताओं का उपयोग समाज की आवश्यकताओं के समाधान में करने का आह्वान किया। डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने तकनीक और नवाचार की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विद्यार्थियों को नई संभावनाओं के लिए तैयार करेगी। इस अवसर पर RGI के डीन श्री एस.बी. खरे और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जयपाल बिष्ट ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण नवाचारों और उनके समाज पर पड़े परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाती एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें इंजीनियरिंग के विकास की यात्रा से लेकर आधुनिक तकनीकी उपलब्धियों तक के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने इंजीनियरिंग डे पर विद्यार्थियों और फैकल्टी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, इंजीनियरिंग देश के विकास की आधारशिला है। आज के इंजीनियर केवल तकनीक विकसित करने वाले पेशेवर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने वाले परिवर्तनकारी युवा हैं। हमारा प्रयास है कि राधारमण ग्रुप के विद्यार्थी मजबूत तकनीकी ज्ञान के साथ नवाचार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करें।

  More Detail
press covrege

राधारमन ग्रुप में वृक्षारोपण अभियान आयोजित
27-08-2026

भोपाल, 27 अगस्त 2026। राधारमन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (RGI), भोपाल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मधु चौधरी, उप संचालक, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी, रविंद्र भवन उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं संस्थान के सदस्यों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राधारमन इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) के निदेशक डॉ. अनुराग जैन, ग्रुप की कार्यकारी अधिकारी श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री, डिप्लोमा प्राचार्य डॉ. प्रद्युम्न विश्वकर्मा सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहरी जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। अभियान में संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं सतत विकास का संदेश दिया गया।

  More Detail
press covrege

राधारमन ग्रुप में वृक्षारोपण अभियान आयोजित
27-08-2026

भोपाल, 27 अगस्त 2026। राधारमन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (RGI), भोपाल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री मधु चौधरी, उप संचालक, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी, रविंद्र भवन उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं संस्थान के सदस्यों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राधारमन इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) के निदेशक डॉ. अनुराग जैन, ग्रुप की कार्यकारी अधिकारी श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री, डिप्लोमा प्राचार्य डॉ. प्रद्युम्न विश्वकर्मा सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहरी जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। अभियान में संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं सतत विकास का संदेश दिया गया।

  More Detail
press covrege

राधारमण में इंडस्ट्रियल स्किल विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान
20-08-2026

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (आरआईटीएस), भोपाल के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती जरूरतों, आवश्यक कौशल और कार्य वातावरण की वास्तविकताओं से परिचित कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “आज के दौर में औद्योगिक कौशल की मांग और कार्य वातावरण के प्रति जागरूकता” था। कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल डिजाइन अकादमी (एआईडी) के निदेशक हेमराज साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। श्री साहू ने वर्तमान औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल, कार्यस्थल के लिए तैयारी, औद्योगिक कार्य वातावरण, उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों की अपेक्षाएं, उत्पादकता बढ़ाने के उपकरण एवं कार्यप्रणालियां तथा गुणवत्ता प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, समस्या समाधान की क्षमता और पेशेवर दृष्टिकोण भी विकसित करना आवश्यक है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने औद्योगिक क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, आवश्यक कौशल और उद्योग की अपेक्षाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे। इस कार्यक्रम के लिए राधारमण समूह के डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सक्सेना,निदेशक डॉ. अजय सिंह, डीन (एस.डब्ल्यू.) डॉ. राजपाल बिष्ट, डीन (एडमिन) श्री एस.बी. खरे एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. पराग मिश्रा ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम समन्वय प्रो. आशीष वर्मा ने किया। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी औद्योगिक वातावरण में वही विद्यार्थी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जो अपनी पढ़ाई के साथ उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझते हैं। उन्होंने कहा कि राधारमण समूह में विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा के ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  More Detail
press covrege

ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजना का तकनीकी अध्ययन: RITS के सिविल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का फील्ड विजिट
25-08-2026

आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 6वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग की ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजना का तकनीकी अध्ययन किया। फील्ड विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने Water Supply System, Overhead Water Tank (OHT), Pipeline Network, Pipe Joints, Valves एवं Water Distribution System जैसे सिविल इंजीनियरिंग के महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं को वास्तविक परियोजना स्थल पर समझा। परियोजना प्रमुख श्री कुलदीप सिंह जी ने विद्यार्थियों को परियोजना की कार्यप्रणाली की क्रमवार जानकारी प्रदान करते हुए जल संवर्धन, जल आपूर्ति व्यवस्था, ओवरहेड टैंक के निर्माण, पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया, विभिन्न प्रकार के पाइप, जॉइंट्स एवं वाल्व के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस फील्ड विजिट के माध्यम से विद्यार्थियों को Water Supply Engineering एवं Construction से जुड़े सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परियोजना स्थल पर समझने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना, डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह, डीन श्री एस.बी. खरे एवं स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. जयपाल बिष्ट ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष प्रो. के.जी. किरार ने विद्यार्थियों को फील्ड विजिट के प्रमुख विषयों एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रो. नेहा व्यास, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. परवीन बानो एवं लैब इंचार्ज श्री केवल मानकर जी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के Field Exposure से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने और अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है।

  More Detail
press covrege

महर्षि चरक जयंती के अवसर पर राधारमण आयुर्वेद महाविद्यालय, भोपाल में संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग द्वारा आचार्य चरक जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
17-08-2026

इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमार मिश्रा एवं उपप्राचार्य डॉ. प्रमेंद्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम संपन्न हुए। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राधारमण समूह के प्रबंध निदेशक प्रो. डॉ. जितेन्द्र सक्सेना, समूह निदेशक डॉ. पी.के. लाहिरी तथा डीन अकादमी श्री एस.बी. खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आचार्य चरक के पूजन-वंदन से हुआ। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बताया कि महर्षि चरक ने आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत की और उनके सिद्धांत आज भी चिकित्सा जगत के लिए मार्गदर्शक हैं। राधारमण समूह के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना जी ने आचार्य चरक जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आचार्य चरक का आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान केवल भारत की चिकित्सा परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य विरासत है। आयुर्वेद के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और आधुनिक समय में इनके वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। राधारमण समूह सदैव आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान एवं चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. गायत्री तैलंग द्वारा किया गया। संहिता सिद्धांत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लाजवंती केसवानी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए आचार्य चरक का परिचय दिया तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुन्दन डोडवे ने महर्षि चरक की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद में उनके योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संगीतमय श्लोक गायन, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में प्रोफेसर डॉ. जी.एस. बघेल द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  More Detail
press covrege

राधारमण आयुर्वेद कॉलेज में विश्व अंगदान दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी एवं सेमिनार
14-08-2026

भोपाल। विश्व अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल के रचना शरीर विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंगदान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों को समाज में अंगदान का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधारमण ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहीरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीन श्री एस.बी. खरे, आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र मिश्रा तथा उप प्राचार्य एवं रचना शरीर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ शिक्षकगण तथा हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। विश्व अंगदान दिवस के संदर्भ में आयोजित सेमिनार में रचना शारीर विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. पूजा शाक्य एवं व्याख्याता डॉ. अंजलि सडानी ने अंगदान के महत्व, इसकी सामाजिक उपयोगिता तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन में इसके महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से अंगदान की महत्ता को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्रा शिवात्मिका सुलेरे ने प्रथम, प्रथम वर्ष की छात्रा सुहानी शर्मा ने द्वितीय तथा द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षरा पाटिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा, अंगदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन का नया अवसर देने का माध्यम है। विद्यार्थियों और युवाओं के माध्यम से अंगदान के प्रति जागरूकता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। राधारमण समूह शिक्षा के साथ-साथ ऐसे सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हों।

  More Detail
press covrege

Radharman Group is among the top 10 engineering colleges in Bhopal.
13-08-2026

The name of Radharman Group is among the top 10 engineering colleges in Bhopal as per the list published based on the available data related to Centralized Online Counseling conducted by the Directorate of Technical Education (DTE) of Madhya Pradesh. According to the list published in the daily Bhaskar, Bhopals August 13, 2026 issue, Radharman Group has secured the 9th position. This achievement is significant for the institution as it reflects the strong position of Radharman Group in the available data related to the priority of students admission, college demand, and counseling process. Radharman Groups presence in the top 10 of Bhopals private engineering colleges is a testament to the institutions continuous progress and the trust of its students. Radharman Group of Institutes, Bhopal Continuous efforts towards quality education and a better future.

  More Detail
press covrege

प्रबंध निदेशक एवं ऊर्जा प्रबंधन विशेषज्ञ प्रो. डॉ. जितेन्द्र सक्सेना का भारत सरकार के प्रतिष्ठित ECSBC मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन।
08-08-2026

यह उपलब्धि ऊर्जा दक्षता, आधुनिक तकनीकी ज्ञान और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में राधारमण ग्रुप की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  More Detail
press covrege

जन-जागरूकता का संदेश, मीडिया के माध्यम से जन-जन तक।
28-07-2026

जन-जागरूकता का संदेश, मीडिया के माध्यम से जन-जन तक।

  More Detail
press covrege

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
07-07-2026

भोपाल। राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल में विद्यार्थियों के लिए फार्माकोविजिलेंस अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक औषधियों की सुरक्षा, गुणवत्ता, प्रभावशीलता एवं औषधि सतर्कता (Pharmacovigilance) के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, भोपाल से पधारे वरिष्ठ चिकित्सक एवं रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर *डॉ. आर. के. पति* ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने ऊर्जावान एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान में आयुर्वेदिक औषधियों के सुरक्षित उपयोग, औषधि निर्माण की गुणवत्ता एवं फार्माकोविजिलेंस की वर्तमान समय में आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को और अधिक वैज्ञानिक एवं सुदृढ़ बनाने में फार्माकोविजिलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी क्रम में पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय से पधारीं डॉ. प्रेरणा शर्मा (सीनियर रिसर्च ऑफिसर) ने भी आयुर्वेदिक औषधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए विद्यार्थियों को औषधि सुरक्षा एवं रिपोर्टिंग सिस्टम के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल के वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी सहित वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. संतोष मीणा, डॉ. बरखा तिरपुड़े, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. गोविंद मोयल, डॉ. नीरज कुमार पाठक एवं डॉ. गायत्री तैलंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की एवं विशेषज्ञों से आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और फार्माकोविजिलेंस से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। महाविद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प लिया।

  More Detail
press covrege

International Yoga Day campaign lasted for one month in Radharaman
25-06-2026

Bhopal. Grand completion of a month long yoga campaign organized at Radharaman Ayurveda Medical College Research Hospital on the theme Yoga for Healthy and Active Ageing, organized in the Swami Vivekananda Auditorium during this campaign Various programs were organized aimed at making different classes aware of yoga. Regular yoga training sessions for students under the campaign, outreach programs in nearby areas, yoga training, counselling on healthy lifestyle (lifestyle counseling) and inspirational activities to adopt yoga. Through these programs, participants were informed about the physical, mental and spiritual benefits of yoga. The remarkable achievement of the campaign was that the college principal, deputy principal, all the teaching and non-educational staff and students enthusiastically participated in the online 100 Yoga Challenge and were honored to be part of the Guinness World Record. In this order, all the members of the college family introduced their commitment and dedication to yoga by practicing collective yoga on 21st June in the Yoga Sangam program. Dr. Managing Director of Radharaman Group at the closing ceremony. Jitendra Saxena, Group Director Dr. P. What. Lahari, Dean Dr. S. B. True, REC Director Dr. Anurag Jain, R.I.P.S. Director Dr. Rajiv Malviya, Principal of Radharaman Ayurveda Medical College Research Hospital Dr. Bhupendra Kumar Mishra, Deputy Principal Dr. All the department presidents, teachers, uneducational staff and a large number of students from various institutions of the group including Pramendra Raghuvanshi performed group yoga. On this occasion, President of Radharaman Group Engineer Sanjeev Saxena said in his message that Yoga is not just exercise, but the scientific lifestyle of living a healthy, balanced and disciplined life. The theme of Yoga for Healthy Aging is extremely relevant in todays time, as regular yoga practice plays an important role in keeping the person physically, mentally and emotionally healthy, active and independent even at the growing age. The Radharaman Group will always encourage such events to spread health, discipline and positive life values in students and society. At the end of the program, all participants were pledged to make yoga an integral part of their daily life. The month long campaign of International Yoga Day-2026 was officially concluded expressing gratitude to all teachers, staff, students and colleagues for the successful event.

  More Detail
press covrege

आज राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “Industrial Automation and IIoT (Industrial Internet of Things)” विषय पर एक विशेष तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
09-06-2026

ARIST AUTOMATION के Automation Trainer एवं IoT Developer श्री रूपेन्द्र रावत ने विद्यार्थियों को PLC, SCADA, HMI, VFD, Industrial IoT, Smart Manufacturing तथा Industry 4.0 जैसी आधुनिक औद्योगिक तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही Automation एवं Industrial Communication Systems के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लहरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र सक्सेना, RITS के डायरेक्टर श्री अजय सिंह, RITS के डीन श्री एस.बी. खरे तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. वरुण प्रताप सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सहभागिता की।

  More Detail
press covrege

Radharaman Institute of Pharmaceutical Sciences के बी.फार्मा 6वें सेमेस्टर के मेधावी छात्र Rahul Kumar Paswan एवं Deepak Kumar का चयन मध्यप्रदेश शासन के Food and Drug Administration Department, भोपाल में प्रशिक्षण हेतु हुआ है।
04-06-2026

Radharaman Institute of Pharmaceutical Sciences के बी.फार्मा 6वें सेमेस्टर के मेधावी छात्र Rahul Kumar Paswan एवं Deepak Kumar का चयन मध्यप्रदेश शासन के Food and Drug Administration Department, भोपाल में प्रशिक्षण हेतु हुआ है। अनेक प्रतिभागियों के बीच कठिन चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं लगन के बल पर दोनों विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत के साथ-साथ संस्थान के अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का भी परिणाम है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को फूड एवं ड्रग्स से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी। राधारमण ग्रुप परिवार की ओर से दोनों विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।

  More Detail
press covrege

राधारमण में मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रभाव विषय पर कार्यशाला
21-05-2026

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में “मेंटल हेल्थ केयर एंड इट्स इम्पैक्ट ऑन लाइफ” विषय पर विशेषज्ञ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

  More Detail
press covrege

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताहीय Think Like a Developer: Java & OOPs Workshop का आज सफल समापन वैलेडिक्टरी सेरेमनी के साथ हुआ।
16-05-2026

11 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को Java, OOPs, Logical Thinking एवं Practical Coding का गहन प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर Md. Sadique द्वारा हैंड्स-ऑन सेशंस के माध्यम से विद्यार्थियों को रियल वर्ल्ड प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट्स समझाए गए, जिससे उनकी Coding Skills और Confidence में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। समापन समारोह में आरजीआई चेयरमैन इंजी. संजीव सक्सेना ने विद्यार्थियों को Emerging Technologies पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। वहीं आरजीआई मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना ने इंडस्ट्री ट्रेंड्स एवं Practical Knowledge के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने पर जोर दिया। RITS डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की, जबकि सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. चेतन अग्रवाल ने Placement एवं Career Growth में Programming Skills की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को Certificates वितरित किए गए तथा ट्रेनर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने भी कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सकारात्मक अनुभव साझा किए। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को भविष्य की टेक्नोलॉजी एवं इंडस्ट्री की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

  More Detail
press covrege

Day 2 Highlights – “Think Like a Developer: Java & OOPs Workshop”
12-05-2026

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के Computer Science & Engineering Department द्वारा आयोजित “Think Like a Developer: Java & OOPs Workshop” के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने Java Programming एवं Object-Oriented Programming (OOPs) के महत्वपूर्ण concepts को practical coding sessions के माध्यम से समझा। Expert Trainer Md. Sadique ने विद्यार्थियों को programming logic, code structure तथा real-time problem solving approaches पर hands-on guidance प्रदान की। वर्कशॉप का उद्देश्य विद्यार्थियों में strong coding fundamentals विकसित करना एवं उन्हें industry-oriented technical skills के लिए तैयार करना है। आगामी सत्रों में विद्यार्थियों को और अधिक advanced concepts एवं practical learning opportunities प्रदान की जाएंगी।

  More Detail
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 NEXT