RGI : CURRENT EVENTS

27-08-2024 : राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल, भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल में जन्माष्टमी का उत्सव राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल, भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और फैकल्टी ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से समां बांध दिया। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना ने श्रीकृष्ण भगवान से सीखने योग्य महत्वपूर्ण कलाओं के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री भूपेंद्र मिश्रा जी ने भी श्रीकृष्ण के जीवन की लीलाओं पर अपने विचार साझा किए। इस गरिमामयी अवसर पर राधारमण ग्रुप के सभी वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी मेंबर्स और कॉलेज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री राधारमण सक्सेना ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।Posted By :
