RGI : CURRENT EVENTS

17-09-2026 : राधारमण में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, हुआ वृक्षारोपण

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना, डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह, आरजीआई के डीन श्री एस.बी. खरे एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जयपाल बिष्ट की उपस्थिति रही। 
इस अवसर पर संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान और रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Posted By :
 
CURRENT EVENTS

                राधारमण में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, हुआ वृक्षारोपण - 17-09-2026                