RGI : CURRENT EVENTS

24-12-2024 : राधारमण में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन

राधारमण में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन
भोपाल, 22 दिसंबर 2024: राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल के बेसिक साइंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर 22 दिसंबर से 29 दिसंबर, 2024 तक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय था - गणित में रामानुजन का योगदान और गणित का इतिहास।
इस कार्यक्रम में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (UIT) की प्रख्यात फैकल्टी डॉ. प्रियंका भालेराव ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। डॉ. भालेराव ने गणित के विकास, रामानुजन की पाइ (Pi) के लिए सीरीज़, रामानुजन के थीटा फंक्शंस और वैदिक गणित के अनुप्रयोगों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना, डॉ. अजय सिंह, श्री एस. बी. खरे, डॉ. जयपाल बिष्ट, बेसिक साइंस विभाग की प्रमुख डॉ. पिंकी सिकरवार और सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. पिंकी सिकरवार ने गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, गणित वैज्ञानिक खोजों, इंजीनियरिंग डिज़ाइनों और तकनीकी विकास की रीढ़ है। भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, कंप्यूटर साइंस और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में गणित के सिद्धांतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा, हम अपने छात्रों को न केवल तकनीकी शिक्षा में बल्कि बुनियादी विज्ञान की गहरी समझ विकसित करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। श्रीनिवास रामानुजन जैसे महान गणितज्ञों के योगदान को समझना छात्रों को अनुसंधान और नवाचार की दिशा में प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन हमारे विद्यार्थियों को प्रेरणा और ज्ञान प्रदान करते हैं।

Posted By :
 
CURRENT EVENTS

                राधारमण में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन - 24-12-2024                

                राधारमण में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन -                 