14-01-2025 : विश्व आयुर्वेद परिषद भोपाल एवं राधा रमन आयुर्वेद महाविद्यालय रिसर्च हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आज मकर संक्रांति पर विश्व मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
विश्व आयुर्वेद परिषद भोपाल एवं राधा रमन आयुर्वेद महाविद्यालय रिसर्च हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आज मकर संक्रांति पर विश्व मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व आयुर्वेद परिषद के केंद्रीय चिकित्सा प्रकोष्ठ सह प्रभारी डॉक्टर रामप्रताप सिंह राजपूत व राधा रमन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष श्री राधा रमन सक्सेना जी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विश्व आयुर्वेद परिषद से डॉ प्रमेंद्र रघुवंशी, डॉ गायत्री तेलंग, डॉ कुंदन डोडवे, डॉ दर्पण गांगिल व महाविद्यालय के शिक्षक, चिकित्सक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे । मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना जी द्वारा सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए, दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की । डॉ गोविंद मोयल द्वारा मकर संक्रांति के महत्व का वर्णन किया गया । इस अवसर पर छात्रों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता, पीपीटी प्रेजेंटेशन एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए । धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉक्टर प्रमेंद्र रघुवंशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात डॉ राम प्रताप सिंह राजपूत जी ने महाविद्यालय के शिक्षकों व चिकित्सकों के साथ संगोष्ठी की तथा महाविद्यालय एवं विश्व आयुर्वेद परिषद किस प्रकार मिलकर आयुर्वेद के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दे सकता है इस विषय पर चर्चा की । महाविद्यालय के सौजन्य से चिकित्सकों के कौशल वृद्धि के लिए क्लीनिकल सेशन आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया। साथ ही कुपोषण के रोकथाम के लिए किस प्रकार से आयुर्वेद लाभदाई है एवं शासन के साथ मिलकर महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में आयुर्वेद के माध्यम से कुपोषण के उन्मूलन के लिए किस प्रकार से सहभागिता निभाई जाए इस पर चर्चा की गई।
Posted By :