RGI : CURRENT EVENTS

28-01-2025 : राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण
राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण भोपाल। राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल के छात्रों ने अरेरा हिल्स जल संयंत्र केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया, जिसमें उन्होंने जल शुद्धिकरण प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर स्वास्थ्यवृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी. एन. पारस एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजू मीणा उपस्थित रहे। केंद्र की ओर से मुख्य रसायनज्ञ डॉ. राकेश मिश्रा** ने छात्रों को संयंत्र की कार्यप्रणाली एवं जल शुद्धिकरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। अरेरा हिल्स जल संयंत्र केंद्र नगर निगम का एक प्रमुख जल आपूर्ति केंद्र है, जहां से शहर की बड़ी आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना ने कहा कि स्वच्छ जल स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यह भ्रमण छात्रों को जल प्रबंधन की वैज्ञानिक समझ विकसित करने में मदद करेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री भूपेंद्र मिश्रा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और इसे उनके शैक्षणिक विकास के लिए उपयोगी बताया।Posted By :
