RGI : CURRENT EVENTS

13-12-2025 : राधारमण कॉलेज में फ्रेशर पार्टी | नए कदम, नया जोश 🎊 राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी
राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए Fresher Party का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। आज के मुख्य अतिथि राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे मंच आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसी अवसर पर अध्यक्ष जी द्वारा डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरा कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और सकारात्मक वातावरण के साथ संपन्न हुआ, जो राधारमण संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। 🏆 डांस प्रतियोगिता के विजेता: 💃 Solo Dance: Rehan Ahmed 🕺 Dual Dance: Prateek Tiwari एवं Rahul Vaishya 🔥 Group Dance: Avinash एवं ग्रुप सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई ✨ राधारमण परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। 🌟Posted By :
