RGI : CURRENT EVENTS

16-05-2026 : राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताहीय Think Like a Developer: Java & OOPs Workshop का आज सफल समापन
11 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को Java, OOPs, Logical Thinking एवं Practical Coding का गहन प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर Md. Sadique द्वारा हैंड्स-ऑन सेशंस के माध्यम से विद्यार्थियों को रियल वर्ल्ड प्रोग्रामिंग कॉन्सेप्ट्स समझाए गए, जिससे उनकी Coding Skills और Confidence में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। समापन समारोह में आरजीआई चेयरमैन इंजी. संजीव सक्सेना ने विद्यार्थियों को Emerging Technologies पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। वहीं आरजीआई मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना ने इंडस्ट्री ट्रेंड्स एवं Practical Knowledge के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने पर जोर दिया। RITS डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की, जबकि सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. चेतन अग्रवाल ने Placement एवं Career Growth में Programming Skills की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को Certificates वितरित किए गए तथा ट्रेनर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने भी कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सकारात्मक अनुभव साझा किए। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को भविष्य की टेक्नोलॉजी एवं इंडस्ट्री की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।Posted By :
