30-06-2026 : राधारमण ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय श्री राधारमण सक्सेना जी को श्रद्धापूर्वक नमन एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शिक्षा, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उनके सपने को आगे बढ़ाते हुए राधारमण_इंटर_स्टेट_डांस_कंपटीशन_2026 (सीजन-16) का भव्य आयोजन किया गया।
रविंद्र भवन, भोपाल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से चयनित 60 से अधिक प्रतिभागियों ने क्लासिकल, हिप-हॉप, सोलो, डुओ, ट्रायो एवं ग्रुप डांस जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में किड्स सोलो, सीनियर सोलो, ग्रुप डांस एवं ग्रुप डांस (क्लासिकल) सहित विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। किड्स सोलो में शुभ खरे ने प्रथम, आय्या तिवारी ने द्वितीय एवं मायरा पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सोलो में अनिमा पांडे प्रथम, लावण्या द्वितीय तथा अनिका सोनी तृतीय रहीं। ग्रुप डांस श्रेणी में न्यू विजडम हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, बाल भारती स्कूल ने द्वितीय एवं रिदम रिबेल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं ग्रुप डांस (क्लासिकल) में श्री डांस एकेडमी (सीनियर ग्रुप) प्रथम, श्री रामानंद संगीत महाविद्यालय द्वितीय तथा गुरु कृपा डांस ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा।
पुरस्कार वितरण समारोह में राधारमण ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ठाकुर, निदेशक, मध्यप्रदेश कला परिषद एवं विशिष्ट अतिथि श्री राहुल रस्तोगी, सलाहकार, वीर भारत न्यास सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने युवा कलाकारों की उत्कृष्ट प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
Posted By :