RGI : CURRENT EVENTS



16-01-2021 : राधारमण में हुआ स्वामी विवेकानंद के जीवन पर व्याख्यान



राधारमण में हुआ स्वामी विवेकानंद के जीवन पर व्याख्यान
स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति सफल हो सकता है.  
भोपाल। राधारमण समूह परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर मनाये जाने वाले इस दिवस पर समूह के सभागार में व्याख्यान का आयोजन किया गया। कोरोना गाइडलाइन के चलते जहां एक ओर सोशल डिस्टेंशिंग के साथ शिक्षक एवं प्रबंधन के लोग इसमें लाइव शामिल हुए तो वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों एवं जनसामान्य के लिए इसका प्रसारण फेसबुक लाइव व गूगल मीट के जरिये किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विश्वास चैहान, प्रशासनिक सदस्य, मध्यप्रदेश प्रायवेट यूनिवर्सिटी रेगुलेटरी कमीशन, ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति सफल हो सकता है.स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के लिये भारतीय सरकार ने घोषित किया था। स्वामी विवेकानंद का दर्शन और उनके आदर्श की ओर देश के सभी युवाओं को प्रेरित करने के लिये भारतीय सरकार द्वारा ये फैसला किया गया था। स्वामी विवेकानंद के विचारों और जीवन शैली के द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के द्वारा देश के भविष्य को बेहतर बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिये राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने का फैसला किया गया था।
राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने युवा दिवस के महत्व के बारे में कहा कि इसे मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व को फैलाना है। भारत को विकसित देश बनाने के लिये उनके बड़े प्रयासों के साथ ही युवाओं के अनन्त ऊर्जा को जागृत करने के लिये यह बहुत अच्छा तरीका है।  

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण में हुआ स्वामी विवेकानंद - 16-01-2021                




                राधारमण में हुआ स्वामी विवेकानंद - 16-01-2021                




                राधारमण में हुआ स्वामी विवेकानंद - 16-01-2021                




                राधारमण में हुआ स्वामी विवेकानंद - 16-01-2021                




                राधारमण में हुआ स्वामी विवेकानंद - 16-01-2021