RGI : CURRENT EVENTS



05-04-2022 : राधारमण समूह के आरईसी परिसर में मनाया गया भारतीय नववर्ष।



राधारमण समूह के आरईसी परिसर में मनाया गया भारतीय नववर्ष।
राधारमण समूह के संस्थान राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज में भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में संस्थान के निदेशक डॉ अनुराग जैन ने ग्रेगेरियन कैलेंडर और भारतीय कैलेंडर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय पंचांग को नासा जैसे संस्थान भी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की स्थिति जानने के लिए उपयोग करते हैं जो हमारे लिए गौरवपूर्ण है।
विशेष वक्ता के रूप में सीनियर डायरेक्टर डॉ पीके लहरी ने समूह के प्राध्यापक गण एवं छात्रों को नव वर्ष में नए संकल्प लेकर  अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रोफेसर विवेक गौतम ने भारतीय नव वर्ष और भारतीय पंचांग की वैज्ञानिक प्रामाणिकता को बताया।
इस कार्यक्रम में समूह के प्राध्यापक गण एवं छात्रों ने गीत और कविताओं के माध्यम से अपनी सहभागिता दी और सभी ने अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प लिया।
समूह के चेयरमैन श्री आर आर सक्सेना ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से अपने देश की संस्कृति एवं सभ्यता को जानने का अवसर मिलता है और सबका विशेष रुप से छात्रों का सामाजिक और नैतिक विकास होता है।

Posted By :
 

CURRENT EVENTS

                राधारमण समूह के आरईसी परिसर में मê - 05-04-2022                




                राधारमण समूह के आरईसी परिसर में मê - 05-04-2022                




                राधारमण समूह के आरईसी परिसर में मê - 05-04-2022                




                राधारमण समूह के आरईसी परिसर में मê - 05-04-2022