Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events

  • Vihan

  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

 

Current Event

राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 5 विद्यार्थियों ने एक माह के Technology Based Entrepreneurship Development Programme (TEDP) में सहभागिता की।
06-02-2026

यह कार्यक्रम Artificial Intelligence (AI) पर केंद्रित रहा, जिसमें नवाचार, स्टार्ट-अप सोच और तकनीकी उद्यमिता को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। यह पहल Department of Science and Technology, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा Madhya Pradesh Council of Science & Technology, भोपाल द्वारा आयोजित की गई। 📍 वेन्यू : Vigyan Bhawan, नेहरू नगर, भोपाल

  More Detail
Current Event

राधारमण में मोंगो डीबी पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
03-02-2026

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (आरआईटीएस) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बी.टेक सीएसई तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मोंगो डीबी (MongoDB)” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक नो-एसक्यूएल डेटाबेस तकनीकों से परिचित कराना और वास्तविक एप्लिकेशन डेवलपमेंट में मोंगो डीबी की जानकारी देना था। साइब्रोम टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से आये विशेषज्ञ राजेश मिश्रा ने मोंगो डीबी की अवधारणाओं को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। सत्र के दौरान स्कीमा-लेस डिज़ाइन, इंडेक्सिंग, तथा रियल-टाइम यूज़ केस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए. इस कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लाहिरी, आरआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह अध्यक्ष संजीव राधारमण सक्सेना ने अपने संदेश में कहा कि “राधारमण ग्रुप का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उद्योगोन्मुख ज्ञान भी मिले। इस प्रकार के विशेषज्ञ व्याख्यान छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।

  More Detail
Current Event

Seminar on Professional Networking and Career Growth at Radharaman Group Bhopal.
02-02-2026

One-day seminar on the topic of Professional Networking and Career Growth was organized at Radharaman Institute of Pharmaceutical Sciences, Ratabad, Bhopal aimed at connecting students with new career opportunities. Program held at RITS seminar hall. Mr. Sridhar Patwardhan and Co-founder Mr. Vineet Agrawal, Founder and Director of Horizon Consultancy were the main speaker in the seminar. He told students that degrees, as well as industry connection, proper network and communication skills are also essential for career in todays time. Radharaman groups group director Dr. P.K. Lahiri, Director Mr. Rajiv Malviya, Mr. Vishnu Raj, Mr. Ajay Singh and Dean Mr. S.B. Khare were present. Guests described such career guidance programs useful for students future. Seminar discussed the practical methods of job, internship, interview preparation and networking. A large number of students and teachers were present.

  More Detail
Current Event

Industrial Visit of Mechanical Engineering Students at CIPET, Bhopal
02-02-2026

Radharaman Institute of Technology and Science (RITS), Bhopal The Department of Mechanical Engineering, RITS, Bhopal organised an industrial visit for B.Tech 5th semester students on 02 February 2026 at CIPET, Bhopal, with the objective of providing practical exposure to industrial processes and modern technologies. The visit was coordinated by Mr. Deepak Patel and Mr. Bhagwat Dwivedi. During the visit, students were accompanied by Mr. Ashish Verma and Mr. Deepak Patel, who guided them throughout the programme. On this occasion, the institute’s Director Dr. Ajay Singh, Dean Mr. S. B. Khare, and Head of the Mechanical Engineering Department Dr. Parag Mishra were present and addressed the students. They emphasized the importance of industrial visits in bridging the gap between theoretical knowledge and real-world industry practices. At CIPET, students gained detailed insights into plastic processing, advanced manufacturing technologies, modern machinery, and industrial production systems. The industrial visit proved to be highly beneficial, enhancing students’ technical knowledge and understanding of future industry requirements.

  More Detail
Current Event

राधारमण में सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, राजपत्रित अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने दिया MPPSC व कैरियर मार्गदर्शन
31-01-2026

भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आज एक विशेषज्ञ व्याख्यान (एक्सपर्ट लेक्चर) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिषेक श्रीवास्तव, राजपत्रित अधिकारी, आईटीआई बैरसिया रहे। व्याख्यान का उद्देश्य सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस प्रदान करना और उनके भविष्य निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन देना रहा। श्री श्रीवास्तव ने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, करियर की संभावनाओं और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि अपने करियर की योजना बनाते समय किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए और निरंतर तैयारी एवं अनुशासन का कितना महत्व है। व्याख्यान के दौरान विशेष रूप से एम.पी.पी.एस.सी. (मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग) में चयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। श्री श्रीवास्तव ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, विषय चयन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को उपयोगी सुझाव दिए, जिससे छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ा। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के डायरेक्टर श्री पी.के. लहरी, आर.आई.टी.एस. के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह, डीन श्री एस.बी. खरे, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर के.जी. किरार, कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर नेहा व्यास तथा प्रोफेसर राजीव कुमार सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने अपने संदेश में कहा, राधारमण ग्रुप का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ प्रभावी करियर मार्गदर्शन भी मिले। ऐसे सेमिनार छात्रों को सही दिशा देने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप में प्रोफेशनल नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ पर एक दिवसीय सेमिनार भोपाल।
02-02-2026

राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़, रातीबड़, भोपाल में आज विद्यार्थियों को करियर के नए अवसरों से जोड़ने और इंडस्ट्री की वास्तविक समझ देने के उद्देश्य से प्रोफेशनल नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरआईटीएस सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। सेमिनार में हॉराइज़न कंसल्टेंसी के संस्थापक एवं निदेशक श्री श्रीधर पटवर्धन तथा सह-संस्थापक श्री विनीत अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री से जुड़ाव, सही प्रोफेशनल नेटवर्क और मजबूत संवाद कौशल करियर में आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, डायरेक्टर श्री राजीव मालवीय एवं डायरेक्टर श्री विष्णु राज की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस प्रकार के करियर से जुड़े कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताते हुए संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सेमिनार के दौरान नेटवर्किंग के आसान और व्यावहारिक तरीके, नौकरी व इंटर्नशिप के अवसर, साक्षात्कार की तैयारी, करियर योजना एवं पेशेवर विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और व्यावहारिक भाषा में समाधान दिया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक, प्रेरणादायक एवं करियर की दिशा तय करने में उपयोगी सिद्ध हुआ।

  More Detail
Current Event

Free Ayurvedic Medical Camp in Medori Village by Radharaman Ayurveda Medical College Bhopal.
31-01-2026

A free Ayurvedic medical camp was successfully organized at Mandori village under the supervision of Radharaman Ayurveda Medical College and Research Hospital, Ratabad with the aim of strengthening health services in rural areas. Camp incharge of this camp Dr. May Santosh Meena remain. The Dr at the camp. Deeksha, Dr. Mayank, Dr. Priyanka Meena Purohit and Dr Ayurvedic doctors including Sejal checked and consulted the villagers through the Ayurvedic method. The program was organized with the cooperation of Mandori village Sarpanch Mr. Manish Tomar. Health problems of the villagers were identified by the pre-students from the camp and guided patients to come to the hospital for further treatment. This camp proved to be a successful and commendable initiative towards rural health enrichment and promotion of Ayurveda medical system.

  More Detail
Current Event

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने अपने उद्बोधन में सभी को शुभकामनाएँ दीं
26-01-2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने अपने उद्बोधन में सभी को शुभकामनाएँ दीं तथा देश के शहीदों को स्मरण करते हुए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला।

  More Detail
Current Event

राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) में आज माँ सरस्वती पूजन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
23-01-2026

विद्या, बुद्धि और संस्कार की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, ज्ञान-वृद्धि और नवाचार की कामना की गई। यह आयोजन छात्रों में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक है। माँ सरस्वती की कृपा से REC के विद्यार्थी ज्ञान, तकनीक और नैतिकता के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें—यही प्रार्थना है। 🙏✨

  More Detail
Current Event

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर Radharaman Institute of Technology & Science (RITS) में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई।
23-01-2026

इस अवसर पर इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने ज्ञान, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। ⚙️📘 मां सरस्वती की कृपा से विद्यार्थियों में विवेक, सृजनशील सोच और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो।

  More Detail
Current Event

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर Radharaman Institute of Pharmaceutical Sciences (RIPS) परिसर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई।
23-01-2026

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने ज्ञान, विद्या एवं सद्बुद्धि की देवी मां सरस्वती से उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  More Detail
Current Event

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
23-01-2026

जीवन का ये बसंत, खुशियां दे अनंत… बसंत पंचमी के पावन अवसर पर राधारमण कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे और ज्ञान, बुद्धि, विद्या व सद्बुद्धि की देवी मां सरस्वती से जीवन में सतत प्रगति की कामना की। 📚✨ मां सरस्वती की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान और सफलता का प्रकाश फैले।

  More Detail
Current Event

आज ग्राम सरवर में राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
22-01-2026

शिविर में संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. अभय अहिरवार (शल्यतंत्र), डॉ. गोविंद मोयल (पंचकर्म विशेषज्ञ), डॉ. दीपक परमार एवं नर्स पूनम वर्मा ने अपनी सेवाएँ प्रदान कर ग्रामीणजनों को आयुर्वेदिक परामर्श व उपचार दिया। इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिना खर्च के सही समय पर इलाज, रोगों की पहचान तथा आयुर्वेद के प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार का लाभ मिलता है। राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज द्वारा इससे पूर्व भी निरंतर ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनसे अब तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। भविष्य में भी संस्थान समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  More Detail
Current Event

First year students of Radharaman Institute of Pharmaceutical Science (RIPS) visited Regional Science Centre today under their educational tour.
21-01-2026

The visit aims to introduce students with experimental knowledge related to science and technology and develop their curiosity, innovation and scientific approach. During the tour, students saw various interactive models, scientific experiments and exhibitions established at the Science Center, giving them the opportunity to practically understand the theoretical knowledge they learned in the classroom. This educational journey has been enlightening, inspiring and memorable for the students.

  More Detail
Current Event

Patients are being treated by Ayurvedic examination by Radharaman Ayurvedic Hospital at International Forest Fair organized in Bhopal.
18-12-2025

Patients are being treated by Ayurvedic examination by Radharaman Ayurvedic Hospital at International Forest Fair organized in Bhopal.

  More Detail
Current Event

इंदौर बना राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन
15-12-2025

भोपाल। राधारमण समूह के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इंदौर की टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जबलपुर को 66 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर जबलपुर ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंदौर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इंदौर की ओर से दीपेंद्र ने मात्र 28 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे। उनके अलावा तनय पाटीदार ने 36 रन, देव किशन यादव ने 22 रन और वेदांत सिंह ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबलपुर की टीम इंदौर के गेंदबाज़ों के सामने दबाव में नजर आई और पूरी टीम 12.1 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। जबलपुर की ओर से प्रशांत कुमार राम ने 46 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सके। इंदौर की गेंदबाज़ी बेहद प्रभावशाली रही, जहाँ दीपेंद्र ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि दिव्य कृष्ण मित्तल और तनय पाटीदार ने 3–3 विकेट लेकर जीत को सुनिश्चित किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपेंद्र को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. संजय भारद्वाज (द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित, गौतम गंभीर के कोच) और डॉ. मोहन सेन (कुलसचिव, RGPV) विशेष रूप से उपस्थित रहे। राधारमण समूह की ओर से ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी के लाहिरी सहित समूह के अन्य महाविद्यालयों के डायरेक्टर मौजूद रहे. अतिथियों ने विजेता इंदौर टीम और उपविजेता जबलपुर टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव राधारमण सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत या हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करता है। राधारमण समूह का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाए, ताकि हमारे छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकें।

  More Detail
Current Event

राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट इंदौर और जबलपुर ने सेमीफ़ाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह
14-12-2025

भोपाल। राधारमण समूह के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित राधारमण RGPV राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल मुकाबले आज बेहद रोमांचक रहे। दिन के दोनों सेमीफ़ाइनल मैचों में इंदौर और जबलपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफ़ाइनल मुकाबले में ग्वालियर और इंदौर की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ग्वालियर की टीम 14.5 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्वालियर की ओर से श्याम गुर्जर ने 24 रन और ‘मिस्टर 360’ निखिल ने 16 रन बनाए। इंदौर की ओर से कप्तान दीपेंद्र ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 2.5 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि तनय पाटीदार और रेहान अंसारी ने भी अहम विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंदौर की टीम ने दबाव के बावजूद संयमित बल्लेबाज़ी की और 12.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 77 रन बनाते हुए मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे सेमीफ़ाइनल मुकाबले में भोपाल और जबलपुर की टीमें भिड़ीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भोपाल की टीम 16 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। भोपाल की ओर से फैज़ान क़ादिर ने 25 रन और कप्तान मनन शर्मा ने 24 रन बनाए। जबलपुर की ओर से आयुष तिवारी और संयम गीते ने 2–2 विकेट लेकर भोपाल की पारी को समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जबलपुर की टीम ने सधी हुई बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और 11.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 94 रन बनाते हुए मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। बल्लेबाज़ी में अम्बर शर्मा ने 34 रन की प्रभावशाली पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  More Detail
Current Event

राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26: क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में ग्वालियर और जबलपुर की जीत
13-12-2025

राधारमण ग्रुप के खेल मैदान पर आयोजित राधारमण आरजीपीवी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के क्वार्टर फाइनल चरण में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें ग्वालियर और जबलपुर टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जबलपुर ने सागर को 8 विकेट से हराया। सागर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। जवाब में जबलपुर ने मात्र 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्वालियर ने उज्जैन को 74 रनों से पराजित किया। ग्वालियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उज्जैन की टीम 16.5 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। ग्वालियर की ओर से गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। दोनों ही मुकाबले उच्च स्तरीय खेल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ संपन्न हुए। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

  More Detail
Current Event

राधारमण कॉलेज में फ्रेशर पार्टी | नए कदम, नया जोश 🎊 राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी
13-12-2025

राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए Fresher Party का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। आज के मुख्य अतिथि राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे मंच आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसी अवसर पर अध्यक्ष जी द्वारा डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरा कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और सकारात्मक वातावरण के साथ संपन्न हुआ, जो राधारमण संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। 🏆 डांस प्रतियोगिता के विजेता: 💃 Solo Dance: Rehan Ahmed 🕺 Dual Dance: Prateek Tiwari एवं Rahul Vaishya 🔥 Group Dance: Avinash एवं ग्रुप सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई ✨ राधारमण परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। 🌟

  More Detail
Current Event

राधारमण विद्यार्थियों ने CSIR–AMPRI प्रशिक्षण में लिया भाग
13-12-2025

भोपाल — राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल साइंसेज़ (RIPS) के पाँच विद्यार्थियों ने CSIR–AMPRI, भोपाल द्वारा 8 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित Integrated Skill Initiative Program में भाग लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को शोध आधारित प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें राधारमण समूह की ओर से गुरुशरण कुमार, प्रियंशी पटेल, रत्नेश कुमार, अजय कुमार और शिवानी मेहरा ने सहभागिता की। पाँच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले उन्नत उपकरणों के साथ काम करने का अवसर मिला। अभ्यास सत्रों में गोनियोमीटर के माध्यम से कोण मापने की प्रक्रिया, मल्टीमीटर द्वारा विद्युत परीक्षण, हॉट एयर ओवन में सामग्री को नियंत्रित तापमान पर सुखाने की तकनीक और ऑटोलैब की सहायता से इलेक्ट्रोकेमिकल माप जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएँ शामिल रहीं। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने एचपीएलसी, डब्ल्यूडीएक्सआरएफ, इलेक्ट्रिकल थ्री-डी प्रिंटर, स्पिन कोटर और अल्ट्रासोनिक क्लीनर जैसे उपकरणों के संचालन और उनकी वैज्ञानिक उपयोगिताओं का भी विस्तृत अभ्यास किया। राधारमण समूह के चेयरमैन इंजीनियर संजीव सक्सेना ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे विद्यार्थियों ने CSIR–AMPRI के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बेहद उत्साह और सीखने की जिज्ञासा के साथ भाग लिया। राधारमण के विद्यार्थी आधुनिक शोध तकनीकों पर तेजी से पकड़ बना रहे हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल उनके कौशल में वृद्धि करते हैं, बल्कि उन्हें शोध, नवाचार और उद्योग जगत में प्रतिस्पर्धा के लिए भी अत्यंत सक्षम बनाते हैं।

  More Detail
PREV 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 NEXT