Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events

  • Vihan

  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition

 

Current Event

राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में माँ दुर्गा के आशीर्वाद से गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
28-09-2025

यह आयोजन (RITS) के प्रांगण में हुआ, जिसमें छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन
28-09-2025

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में माँ दुर्गा के आशीर्वाद से गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन (RITS) के प्रांगण में हुआ, जिसमें छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दुर्गा पूजा के उपरांत आयोजित इस गरबा महोत्सव में डांडिया की मधुर धुनों और पारंपरिक नृत्यों से उत्सव का वातावरण सराबोर हो गया। छात्रों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में *फार्मेसी की रस रानी ग्रुप* ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि *आरआईटीएस की दिव्या ज्योति ग्रुप* उपविजेता रही। प्रतियोगिता का मूल्यांकन *डॉ. भारती वेंकटेश* और *श्रीमती चेतना शर्मा* द्वारा किया गया। विजेताओं को संस्था के संस्थापक सदस्य *श्री इंजीनियर संजीव सक्सेना* द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन *श्री राधारमण सक्सेना* एवं उनकी धर्मपत्नी *श्रीमती मनोरमा सक्सेना* भी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी और विशेष रूप से *डॉ. पिंकी सिकरवार* एवं उनकी टीम की सराहना की, जिन्होंने गरबा महोत्सव को सफल और यादगार बनाने में अहम योगदान दिया। अध्यक्ष *श्री राधारमण सक्सेना* ने कहा कि — *राधारमण परिवार की एकजुटता और छात्रों-शिक्षकों का उत्साह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और भारतीय परंपराओं से जुड़ाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।* संगीत, नृत्य और उल्लास से परिपूर्ण यह आयोजन राधारमण परिवार के लिए यादगार पर्व साबित हुआ।

  More Detail
Current Event

राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर निबंध प्रतियोगिता भोपाल।
26-09-2025

राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम स्वच्छ वायु, स्वस्थ लोग (Clean Air, Healthy People) रखी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के परिसर में किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों का चयन कर उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। संस्थान की प्राचार्य डॉ. वेनिस मारिया डेविड, विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि, स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वायु की आवश्यकता सबसे अधिक है। हमें छात्रों के माध्यम से एक संदेश देना है कि यदि हम अभी से पर्यावरण की रक्षा के प्रयास करेंगे तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त होगा। राधारमण ग्रुप हमेशा ऐसे शैक्षणिक और सामाजिक आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

  More Detail
Current Event

10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस: रैली और स्वास्थ्य परीक्षण
24-09-2025

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ग्राम कोड़िया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 🩺 लगभग 50 मरीजों को आयुर्वेद परामर्श दिया गया और आयुर्वेद के महत्व को साझा किया गया। 🚩 कॉलेज के छात्रों द्वारा रैली भी निकाली गई, जिसका शुभारंभ राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. आर. सक्सेना और श्रीमती मनोरमा सक्सेना ने हरि झंडी दिखाकर किया। 👨‍💼 इस कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के सभी निदेशक और कॉलेज के डीन उपस्थित रहे। 🎓 इस आयुर्वेद दिवस का सफल संचालन प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र मिश्रा और उप-प्राचार्य डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 🌱 आयुर्वेद से स्वास्थ्य और जीवन में संतुलन बढ़ाएं।

  More Detail
Current Event

राधारमण नर्सिंग कॉलेज में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
23-09-2025

भोपाल। विश्व अल्जाइमर दिवस (21 सितम्बर) के अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम फ़न विद कलर पेंटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना, रोगियों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति और समझ विकसित करना तथा समाज में व्याप्त मिथकों और कलंक को कम करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पेंटिंग के माध्यम से स्मृति, आशा और समावेशिता का संदेश देने का अवसर मिला। कार्यक्रम में राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना, चेयरपर्सन श्रीमती मनोरमा सक्सेना, समूह निदेशक डॉ. पी.के. लाहिरी, डीन अकादमिक्स डॉ. समीना मुबीन, डीन एडमिन श्री एस.बी. खरे, ग्रुप डीन श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री, वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी, डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह (RITS), डॉ. अनुराग जैन (REC), डॉ. राजीव कुमार मालवीय (RIPS) और डॉ. विष्णु राज (RCP) सहित विभिन्न विभागों के प्रिंसिपल, वरिष्ठ संकाय सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने कहा, "अल्जाइमर जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राधारमण ग्रुप हमेशा से ऐसे सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का समर्थन करता आया है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम आने वाले समय में भी ऐसे सार्थक आयोजनों के माध्यम से समाज को संवेदनशील और जागरूक बनाते रहें।"

  More Detail
Current Event

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन पिपरिया में किया जा रहा है
20-09-2025

स्वास्थ्य सेवा शिविर ✨ 📍 स्थान: श्री शुभ देवी धाम, श्री दुर्गा मंदिर, माता पिपरिया, तह. पिपरिया, जिला- नर्मदापुरम (461775) 📅 दिनांक: 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) ⏰ समय: दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक तथा रात 10:00 बजे से 1:00 तक 👨‍⚕️ विशेषज्ञ चिकित्सक: डॉ. गोविंद गोयल – कंसल्टेंट, पंचकर्म विभाग डॉ. दीक्षा पाँडे – कंसल्टेंट, स्त्री एवं प्रसूति विभाग 🩺 शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ: ✅ संधिवात, गठियावात, कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों का दर्द ✅ मोटापा, लकवा ✅ अनियमित मासिक धर्म (PCOD, PCOS) ✅ सफेद पानी की समस्या ✅ स्त्री/पुरुष बांझपन ✅ गुदा रोग (पाइल्स, फिशर, फिस्टुला) 🙏 आयोजन: श्री राज राजेश्वरी मातृछाया जनकल्याण समिति 🌸 सौजन्य: राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल फतेहपुर डोबरा, रातीबड़, भोपाल (म.प्र.) 📞 संपर्क: 8269638727, 9131244177

  More Detail
Current Event

राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स में इंडक्शन प्रोग्राम "ज्ञान आरम्भ – 2025" का आयोजन
18-09-2025

भोपाल। राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, फ़ार्मेसी एवं मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम ज्ञान आरम्भ – 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में **श्री आर. जी. द्विवेदी, चेयरमैन – ISTD भोपाल** उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की आधारशिला है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री पी. के. जैन, डायरेक्टर जनरल – टेलीकॉम, भोपाल एवं चेयरमैन – राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राधारमण परिवार सदैव विद्यार्थियों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा और नैतिक मूल्यों का संगम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए हमें गर्व है कि वे देश की तकनीकी प्रगति में योगदान देंगे। इस अवसर पर चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना ने कहा कि 24 वर्ष पुराने इस ग्रुप में पढ़ चुके हजारों छात्र आज देश-विदेश की नामी कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और संस्था तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। राधारमण ग्रुप का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सदैव उत्कृष्ट रहा है और यहां से विद्यार्थियों को लगातार आकर्षक पैकेज पर अवसर मिलते रहे हैं। संस्थान में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण, अनुभवी फैकल्टी और उद्योग से जुड़ी ट्रेनिंग पर विशेष बल दिया जाता है। इसी कारण हमारे विद्यार्थी न केवल अकादमिक स्तर पर बल्कि शोध, स्टार्टअप्स और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।* कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर, सभी संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, डीन एवं ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नवाचार की भावना को अपने शैक्षणिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए और उन्होंने उत्साहपूर्वक वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन को आत्मसात किया।

  More Detail
Current Event

दसवाँ आयुर्वेद दिवस – राधारमण ग्रुप में उत्साहपूर्वक मनाया गया
18-09-2025

राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल, भोपाल (म.प्र.) द्वारा *निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर* का सफल आयोजन किया गया। 📍 स्थान – कोड़िया ग्राम, जिला भोपाल 👩‍⚕️👨‍⚕️ 50 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ। 🙏 शिविर में निस्वार्थ सेवा देने वाले समर्पित स्टाफ को हार्दिक धन्यवाद: 1. Dr. Rahul Jain (Camp Incharge) 2. Dr. Santosh Meena 3. Dr. Ankita Kulhare 4. Dr. Aman Gupta 5. Maya Thakur 6. Ramsakhee Prajapati ➡️ मार्गदर्शक: डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी 📜 श्री आर. आर. सक्सेना ,चेयरमैन आर . जी. आई . ग्रुप का संदेश: आयुर्वेद दिवस पर राधारमण परिवार संकल्प लेता है कि आयुर्वेदिक परंपराओं और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करेंगे। समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पंहुचाना ही हमारा ध्येय हैं। यह दिवस हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है।

  More Detail
Current Event

विश्वकर्मा जयंती पर हवन-पूजन समारोह
17-09-2025

आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं विशेष हवन-पूजन विधिवत रूप से संपन्न किया गया। भगवान विश्वकर्मा जी को विश्व के प्रथम इंजीनियर एवं सृजनकर्ता माना जाता है। उनकी कृपा से ही विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग का विकास संभव हुआ है। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना जी के साथ-साथ समूह के सभी डायरेक्टर्स, फैकल्टी सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पूजन एवं हवन कार्यक्रम में सभी ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से संस्था की निरंतर प्रगति एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में और भी ऊँचाइयाँ हासिल करने की कामना की। 🙏✨

  More Detail
Current Event

इंजीनियर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ
15-09-2025

राधारमण ग्रुप में इंजीनियर्स डे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया* को नमन करते हुए विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने तकनीकी प्रगति के महत्व पर अपने विचार साझा किए। चेयरमैन श्री राधारमण सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर विशेष रही। अपने उद्बोधन में आपने कहा इंजीनियर समाज की रीढ़ हैं, जिनके नवाचार और परिश्रम से ही देश का भविष्य संवरता है। युवा इंजीनियरों को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा और मेहनत से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम में डॉ. पी. के. लाहिरी (ग्रुप डायरेक्टर, RGI), डॉ. जयपाल बिष्ट (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ. सबीना (डायरेक्टर, ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट, RGI) एवं डॉ. अजय कुमार सिंह (डायरेक्टर, RITS) भी उपस्थित रहे। राधारमण परिवार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

  More Detail
Current Event

शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
09-09-2025

बी.एससी. नर्सिंग और जी.एन.एम. के विद्यार्थियों ने कक्षाओं को सजाकर, भाषण, कविता, गीत और उपहारों से शिक्षकों का सम्मान किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वेनिस मैर्या डेविड ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया। 🙏 कार्यक्रम ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को यादगार पल दिए। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌹

  More Detail
Current Event

राधारमण समूह में फार्माकोविजिलेंस पर जागरूकता कार्यक्रम
01-09-2025

भोपाल ! राधारमण कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, भोपाल में फार्माकोविजिलेंस ऑफ एएसयू एंड एच ड्रग्स पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय (स्वायत्त) यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भोपाल के पेरिफेरल फार्माकोविजिलेंस सेंटर द्वारा आयोजित एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आमजन को यह जागरूक करना था कि भ्रामक विज्ञापनों से कैसे बचें और शिकायत दर्ज करने की सही प्रक्रिया क्या है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाज़ार और सोशल मीडिया पर बढ़ते आयुष दवाओं से जुड़े भ्रामक विज्ञापनों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कई कंपनियाँ अपनी दवाओं को चमत्कारी बताते हुए गंभीर बीमारियों को कुछ ही दिनों में ठीक करने के झूठे दावे करती हैं, जबकि यह ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज़ एक्ट 1954 का उल्लंघन है। डॉ. मोहम्मद अरमान खान ने एएसयू एवं एच दवाओं की महत्ता और फार्माकोविजिलेंस की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. मोहम्मद आरिफ ने ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज़ एक्ट 1954 के प्रावधानों की जानकारी दी और बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर हो रहे ऐसे भ्रामक दावों से सतर्क रहना ज़रूरी है। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि ऐसे विज्ञापनों की शिकायत जीएएमए (Grievances Against Misleading Advertisement), पीपीवीसी (Peripheral Pharmacovigilance Centre) और एएससीआई (Advertising Standards Council of India) में दर्ज कराई जा सकती है। इस अवसर पर राधारमण समूह के चेयरमैन श्री आर.आर. सक्सेना ने कहा कि, आयुष पद्धति भारत की धरोहर है और इसकी विश्वसनीयता बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। आजकल बाज़ार और डिजिटल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक विज्ञापन न केवल आमजन को भ्रमित कर रहे हैं बल्कि चिकित्सा पद्धति की छवि को भी प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में फार्माकोविजिलेंस जैसे कार्यक्रम लोगों को सही जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने में अत्यंत सहायक हैं। कार्यक्रम में राधारमण समूह के समूह निदेशक डॉ. पी.के. लाहिरी, निदेशक विकास डॉ. सबीना मुबिन, डीन प्रशासन श्री एस.बी. खरे, डॉ. अजय सिंह, डॉ. विष्णु राज एवं डॉ. राजीव मलवीय सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

  More Detail
Current Event

राधारमण समूह ने बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित किया इंटर्नशिप कार्यक्रम
26-08-2025

भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज एवं राधारमण इन्स्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नालॉजी द्वारा बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को नवीनतम टेक्नालॉजी से अवगत कराना था। डिकोड डेटा अकादमी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को डेटा एनालिटिक्स, जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अत्याधुनिक विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें सौलर इंजीनियरिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों से भी परिचित कराया गया। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि, इंजीनियरिंग की शुरुआत में ही ऐसे अनुभव छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें बदलते तकनीकी परिदृश्य में आगे रहने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम का सफल समापन समूह की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि राधारमण समूह छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग-प्रासंगिक अनुभव और नवाचार की भावना प्रदान करता रहेगा।

  More Detail
Current Event

विश्व स्तनपान सप्ताह पर राधारमण नर्सिंग छात्रों ने हमीदिया हॉस्पिटल में चलाया जागरूकता अभियान
15-08-2025

राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमन सक्सेना एवं उनकी पत्नी श्रीमती मनोरमा सक्सेना द्वारा आज समूह परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल में सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। कार्यक्रम में समस्त फैकल्टी सदस्य एवं ग्रुप डायरेक्टर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। राधारमण परिवार ने इस अवसर पर देश की अखंडता, एकता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। जय हिंद 🇮🇳

  More Detail
Current Event

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025
04-08-2025

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, भोपाल के B.Sc. Nursing (2022-23, 2024-25) एवं GNM (2022-23) के छात्रों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। 👩‍⚕️ प्रस्तुत गतिविधियाँ — 🎭 नुक्कड़ नाटक | 🎨 पोस्टर प्रदर्शनी | 🗣️ हेल्थ एजुकेशन सेशन इन आयोजनों के माध्यम से माताओं को स्तनपान के लाभ, महत्व, और सही तरीकों की जानकारी दी गई। 🙏 यह प्रयास मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  More Detail
Current Event

राधारमण के विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा परीक्षाओं में किया बेहतरीन प्रदर्शन
28-07-2025

राधारमण के विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा परीक्षाओं में किया बेहतरीन प्रदर्शन भोपाल। राधारमण समूह के विद्यार्थियों ने हाल ही में घोषित मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। सिविल इंजीनियरिंग फाइनल सेमेस्टर में दीपक कुमार 9.04 एसजीपीए के साथ पहले स्थान पर रहे। उनके बाद अभिषेक कुमार ने 8.28 एसजीपीए के साथ दूसरा और जगजीतन कुमार ने 7.92 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में सुगंधा कुमारी 8.92 एसजीपीए के साथ टॉपर रहीं। रौशन राज और मोहित पांडाग्रे ने 8.77-8.77 एसजीपीए हासिल कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान साझा किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर में सुखसागर बार्डे ने 8.28 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुशमेश कुमार पांडेय और सोहैल आलम ने 8.20-8.20 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान साझा किया। राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि राधारमण समूह लगातार छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार देने के लिए प्रयासरत है।

  More Detail
Current Event

राधारमण आयुर्वेद कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, MY FM की RJ गीत रहीं उपस्थित
21-07-2025

राधारमण आयुर्वेद कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, MY FM की RJ गीत रहीं उपस्थित भोपाल, 21 जुलाई। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के आयुर्वेद कॉलेज परिसर में आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और MY FM, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में Go Green with Plantation विषय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राधारमण आयुर्वेद कॉलेज (RAMCRH) के वृक्षारोपण स्थल से हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर MY FM की लोकप्रिय रेडियो जॉकी RJ गीत विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी. के. लहरी ने इस अवसर पर कहा कि – वृक्षारोपण केवल पर्यावरण की सेवा नहीं, बल्कि मानवता की सुरक्षा का संकल्प है। छात्रों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना जी ने इस अवसर पर कहा – प्रकृति से जुड़ना ही जीवन की सच्ची प्रगति है। राधारमण समूह सदैव इस प्रकार के जनहितकारी और पर्यावरणीय कार्यों के लिए संकल्पित रहा है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा। कार्यक्रम के समन्वय में उप प्राचार्य डॉ. परमेंद्र रघुवंशी (RAMCRH) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की सुचारु रूपरेखा एवं दिशा-निर्देश उन्हीं के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। वहीं, डीन श्री एस.बी. खरे सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई। RAMCRH के साथ-साथ RITS, REC, RCP, RIPS एवं RIN जैसे संस्थानों से भी भागीदारी रही। इस पर्यावरणीय पहल की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

  More Detail
Current Event

राधारमण नर्सिंग कॉलेज ने जागरूकता नाटक के जरिए मनाया विश्व जनसंख्या दिवस भोपाल।
15-07-2025

राधारमण नर्सिंग कॉलेज ने जागरूकता नाटक के जरिए मनाया विश्व जनसंख्या दिवस भोपाल। राधारमण नर्सिंग कॉलेज द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने चंद्रशेखर आजाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीबड़ में एक जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें अधिक जनसंख्या के समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं जैसे परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरण फैलाना था। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम थी— युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या प्रो. डॉ. वेनिस मारिया डेविड ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को समाज से सीधे जुड़ने और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करने का अवसर मिलता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता जैन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने कहा, राधारमण संस्थान हमेशा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। छात्रों द्वारा प्रस्तुत यह जागरूकता नाटक जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक संतुलन के महत्व को लेकर एक सराहनीय पहल है।

  More Detail
Current Event

राधारमण आयुर्वेदिक कॉलेज में पीसीओडी टॉक शो का आयोजन
07-07-2025

राधारमण आयुर्वेदिक कॉलेज में पीसीओडी टॉक शो का आयोजन छात्रों ने जाना पीसीओडी का कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक समाधान भोपाल। डॉक्टर्स डे के अवसर पर राधारमण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पीसीओडी टॉक शो सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर) की जटिलताओं, कारणों और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी एमपी चैप्टर से पधारी मुख्य वक्ता डॉ. टीना गुप्ता ने पीसीओडी को लेकर जानकारी दी और छात्रों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी किया। डॉ. दीक्षा पंढरीपांडे ने आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से रोग के कारण और समाधान बताए, वहीं डॉ. गोविंद मोयल ने मोटापे और पीसीओडी के संबंध को सरल भाषा में समझाया। सवालों के सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए। राधारमण समूह के चेयरमैन आर. आर. सक्सेना ने इस अवसर पर कहा, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और आधुनिक व पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का संतुलन छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। राधारमण समूह हमेशा ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रमेन्द्र रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया।

  More Detail
Current Event

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का दिव्य स्वागत
28-06-2025

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का दिव्य स्वागत राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स द्वारा जगन्नाथ रथयात्रा में इस वर्ष भी सेवा और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। रथयात्रा के समापन पर राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री राधारमण सक्सेना जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा सक्सेना जी ने पुष्पवर्षा एवं प्रभु श्री जगन्नाथ की आरती कर दिव्य स्वागत किया। सेवा भाव की मिसाल कायम करते हुए श्रद्धालुओं को पेयजल व कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई। यह सेवा पिछले कई वर्षों से राधारमण परिवार द्वारा श्रद्धापूर्वक की जा रही है। शिक्षा के साथ-साथ राधारमण ग्रुप सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भोपाल के टॉकीज चौराहा से इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) हरे कृष्ण लैंड, पटेल नगर, रायसेन रोड, भोपाल द्वारा आयोजित यह भव्य रथयात्रा शनिवार 28 जून 2025 को निकाली गई। यात्रा का समापन माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाज़ा पर हुआ। देखिए इस दिव्य अवसर की झलकियाँ

  More Detail
PREV 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 NEXT