Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण प्रोफेसर्स की एआई आधारित सेफ्टी डिवाइस को मिला भारत सरकार का पेटेंट
Details : भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के दो फैकल्टी सदस्यों प्रो. अर्पित सक्सेना और डॉ. विवेक सोनी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में विकसित एआई-आधारित कंस्ट्रक्शन साइट सेफ्टी मॉनिटरिंग डिवाइस को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पंजीकृत कर लिया गया है। पेटेंट विभाग द्वारा इस को 12 फरवरी 2026 को नंबर 490817-001 के तहत आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस शोध कार्य में प्रो. सक्सेना और डॉ. सोनी का अहम योगदान रहा है। यह डिवाइस निर्माण स्थलों पर सुरक्षा निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रो. अर्पित सक्सेना और डॉ. विवेक सोनी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा एवं सम्मान पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, प्रबंध निदेशक डॉ. जितेंद्र सक्सेना तथा आरईसी के डायरेक्टर डॉ. अनुराग जैन भी उपस्थित रहे। राधारमण समूह के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे संस्थान के शिक्षकों द्वारा किया गया यह नवाचार न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि यह उद्योग और समाज के लिए उपयोगी समाधान भी प्रस्तुत करता है। राधारमण समूह हमेशा से शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।.

 

 राधारमण प्रोफेसर्स की एआई आधारित सेफ्टी डिवाइस को मिला भारत सरकार का पेटेंट - 16-04-2026