Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजना का तकनीकी अध्ययन: RITS के सिविल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का फील्ड विजिट
Details : आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 6वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग की ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजना का तकनीकी अध्ययन किया। फील्ड विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने Water Supply System, Overhead Water Tank (OHT), Pipeline Network, Pipe Joints, Valves एवं Water Distribution System जैसे सिविल इंजीनियरिंग के महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं को वास्तविक परियोजना स्थल पर समझा। परियोजना प्रमुख श्री कुलदीप सिंह जी ने विद्यार्थियों को परियोजना की कार्यप्रणाली की क्रमवार जानकारी प्रदान करते हुए जल संवर्धन, जल आपूर्ति व्यवस्था, ओवरहेड टैंक के निर्माण, पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया, विभिन्न प्रकार के पाइप, जॉइंट्स एवं वाल्व के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस फील्ड विजिट के माध्यम से विद्यार्थियों को Water Supply Engineering एवं Construction से जुड़े सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परियोजना स्थल पर समझने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। इस अवसर पर संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना, डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह, डीन श्री एस.बी. खरे एवं स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. जयपाल बिष्ट ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष प्रो. के.जी. किरार ने विद्यार्थियों को फील्ड विजिट के प्रमुख विषयों एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रो. नेहा व्यास, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. परवीन बानो एवं लैब इंचार्ज श्री केवल मानकर जी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री संजीव राधारमण सक्सेना जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के Field Exposure से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने और अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है।.

 

 ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजना का तकनीकी अध्ययन: RITS के सिविल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का फील्ड विजिट - 18-08-2026                


  - 18-08-2026                


  - 18-08-2026                


  - 18-08-2026                


  - 18-08-2026                


  - 18-08-2026