Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण में मनाया गया इंजीनियरिंग डे
Details : इंजीनियरिंग के सफर और नवाचारों पर दिखाई गई विशेष डॉक्यूमेंट्री भोपाल, 15 सितंबर 2026। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (RITS), भोपाल में मंगलवार को इंजीनियरिंग डे मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के महत्व, तकनीकी नवाचार और राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लहरी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा ज्ञान और नवाचार को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। राधारमण ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना ने कहा कि इंजीनियरिंग देश के विकास और भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करने और तकनीकी क्षमताओं का उपयोग समाज की आवश्यकताओं के समाधान में करने का आह्वान किया। डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने तकनीक और नवाचार की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विद्यार्थियों को नई संभावनाओं के लिए तैयार करेगी। इस अवसर पर RGI के डीन श्री एस.बी. खरे और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जयपाल बिष्ट ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण नवाचारों और उनके समाज पर पड़े परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाती एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें इंजीनियरिंग के विकास की यात्रा से लेकर आधुनिक तकनीकी उपलब्धियों तक के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने इंजीनियरिंग डे पर विद्यार्थियों और फैकल्टी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, इंजीनियरिंग देश के विकास की आधारशिला है। आज के इंजीनियर केवल तकनीक विकसित करने वाले पेशेवर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने वाले परिवर्तनकारी युवा हैं। हमारा प्रयास है कि राधारमण ग्रुप के विद्यार्थी मजबूत तकनीकी ज्ञान के साथ नवाचार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करें।.

 

 राधारमण में मनाया गया इंजीनियरिंग डे - 15-09-2026                


 राधारमण में मनाया गया इंजीनियरिंग डे - 15-09-2026                


 राधारमण में मनाया गया इंजीनियरिंग डे - 15-09-2026