Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण ग्रुप में विद्यार्थियों को भूकंप सुरक्षा की तकनीकी जानकारी सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
Details : राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा Role of Civil Engineering in Earthquake Safety विषय पर विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. तुषार गोलाइत, डिपार्टमेंट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट, मध्यप्रदेश शासन ने विद्यार्थियों को भूकंप के विभिन्न सीस्मिक जोन, IS 1893 जैसे तकनीकी मानकों, भूकंपरोधी निर्माण, सीस्मिक वेव्स तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही भूकंप के प्रभाव को कम करने और सुरक्षित संरचनाओं के निर्माण में सिविल इंजीनियरिंग की भूमिका पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. लहरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र सक्सेना, डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह, डीन श्री एस.बी. खरे, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. जयपाल बिष्ट एवं विभागाध्यक्ष प्रो. के.जी. किरार सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष श्री संजीव सक्सेना जी ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक चुनौतियों और आधुनिक तकनीकों को समझने का अवसर देते हैं। सुरक्षित एवं आपदा-रोधी निर्माण के लिए तकनीकी रूप से दक्ष इंजीनियर तैयार करना हमारी प्राथमिकता है।.

 

 राधारमण ग्रुप में विद्यार्थियों को भूकंप सुरक्षा की तकनीकी जानकारी सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन - 22-08-2026                


 राधारमण ग्रुप में विद्यार्थियों को भूकंप सुरक्षा की तकनीकी जानकारी सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन - 22-08-2026