Media & Advet.

Media & Advet. / Current Events

Current Events Detail

  • Current Events

    Apex Lab Placement News
  • Current Events

    IT Security and Network Seminar
  • Current Events

    Vihan Singing Competition
  • Current Events

    Vihan Guli Cricket
  • Current Events

    Vihan Dance Competition


Title : राधारमण में इंडस्ट्रियल स्किल विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान
Details : भोपाल। राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (आरआईटीएस), भोपाल के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती जरूरतों, आवश्यक कौशल और कार्य वातावरण की वास्तविकताओं से परिचित कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “आज के दौर में औद्योगिक कौशल की मांग और कार्य वातावरण के प्रति जागरूकता” था। कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल डिजाइन अकादमी (एआईडी) के निदेशक हेमराज साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। श्री साहू ने वर्तमान औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल, कार्यस्थल के लिए तैयारी, औद्योगिक कार्य वातावरण, उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों की अपेक्षाएं, उत्पादकता बढ़ाने के उपकरण एवं कार्यप्रणालियां तथा गुणवत्ता प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, समस्या समाधान की क्षमता और पेशेवर दृष्टिकोण भी विकसित करना आवश्यक है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने औद्योगिक क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, आवश्यक कौशल और उद्योग की अपेक्षाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे। इस कार्यक्रम के लिए राधारमण समूह के डायरेक्टर डॉ. पी.के. लाहिरी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर जितेंद्र सक्सेना,निदेशक डॉ. अजय सिंह, डीन (एस.डब्ल्यू.) डॉ. राजपाल बिष्ट, डीन (एडमिन) श्री एस.बी. खरे एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. पराग मिश्रा ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम समन्वय प्रो. आशीष वर्मा ने किया। राधारमण ग्रुप के अध्यक्ष इंजीनियर संजीव सक्सेना ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी औद्योगिक वातावरण में वही विद्यार्थी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जो अपनी पढ़ाई के साथ उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझते हैं। उन्होंने कहा कि राधारमण समूह में विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा के ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।.

 

 राधारमण में इंडस्ट्रियल स्किल विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान - 20-08-2026                


 राधारमण में इंडस्ट्रियल स्किल विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान - 20-08-2026                


 राधारमण में इंडस्ट्रियल स्किल विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान - 20-08-2026                


 राधारमण में इंडस्ट्रियल स्किल विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान - 20-08-2026                


 राधारमण में इंडस्ट्रियल स्किल विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान - 20-08-2026