भोपाल। राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज एवं राधारमण इन्स्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नालॉजी द्वारा बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को नवीनतम टेक्नालॉजी से अवगत कराना था। डिकोड डेटा अकादमी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को डेटा एनालिटिक्स, जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अत्याधुनिक विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें सौलर इंजीनियरिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों से भी परिचित कराया गया। राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि, इंजीनियरिंग की शुरुआत में ही ऐसे अनुभव छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें बदलते तकनीकी परिदृश्य में आगे रहने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम का सफल समापन समूह की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि राधारमण समूह छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग-प्रासंगिक अनुभव और नवाचार की भावना प्रदान करता रहेगा।
INTERNSHIP PROGRAM - 26-08-2025 SKIT DISPLAYED AT INTERNSHIP EVENT - 26-08-2025 GROUP PHOTO OF INTERNSHIP EVENT - 26-08-2025 SPEECH AT INTERNSHIP EVENT - 26-08-2025 GRUOP PHOTO WIYH FACULTIES - 26-08-2025 FACULTY SPEECH - 26-08-2025 STUDENTS AT INTERNSHIP EVENT - 26-08-2025 INTERNSHIP EVENT OF 26/8 - 26-08-2025